'तेरे नाम 2' के लिए गंजे हुए सलमान खान? फैंस ने इन फिल्मों पर लगाईं अटकलें

    सलमान खान को गंजे लुक में देखकर फैंस को लगा एक्टर बनाएंगे तेरे नाम 2, आपको क्या लगता है?

    'तेरे नाम 2' के लिए गंजे हुए सलमान खान? फैंस ने इन फिल्मों पर लगाईं अटकलें

    सलमान खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से छाए रहते हैं। कभी उनकी फिल्में छाती हैं तो कभी उनका स्टाइल ही काफी होता है खबरों में बने रहने के लिए। इस बार भी सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है कि मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक वो ही छा गए हैं। दरअसल वो बीती रात रविवार को गंजे लुक में दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सिर पर ट्रिमर चलवा लिया है। 

    सलमान खान ने अपने इस लुक से सबको हैरान कर दिया है और हर कोई यही सोच रहा है कि एक्टर ने आखिर ऐसा क्यों किया है। सलमान खान को इस लुक में देखकर लोगों को तेरे नाम और सुल्तान फिल्में याद आ गईं। दोनों ही फिल्मों में भाईजान का कुछ ऐसा ही लुक था। इतना ही नहीं लोग कह रहे हैं कि सलमान खान ने ये लुक तेरे नाम 2 के लिए अपनाया है। वो तेरे नाम 2 लेकर आ रहे हैं। कुछ लोग तो अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। हालांकि ये सिर्फ लोगों और फैंस की अटकले हैं। 

    सलमान खान अपने इस नए लुक में ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दिए हैं। वो किसी से मिलने के लिए पहुंचे दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर हर तरफ सलमान खान की इस लुक की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रही है। 

    वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब सभी को उनकी टाइगर 3 का इंतजार है जिसमें इस बार भी उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं सलमान खान टाइगर वर्सेस पठान में दिखाई देंगे। सलमान खान को पठान में देखने के बाद शाहरुख और सलमान खान को साथ देखने का क्रेज लोगों में और बढ़ गया है। इसके अलावा बजरंगी भाईजान 2 और किक 2 भी लाइन अप मे हैं। 

    Tags