अनन्या पांडे से मिले धोखे के बाद ईशान खट्टर की जिंदगी में आई मिस्ट्री गर्ल, साथ में स्पॉट हुए दोनों

    आदित्य के लिए अनन्या ने ईशान को छोड़ा, अब ईशान की जिंदगी में इस हसीना की एंट्री 

    अनन्या पांडे से मिले धोखे के बाद ईशान खट्टर की जिंदगी में आई मिस्ट्री गर्ल, साथ में स्पॉट हुए दोनों

    अनन्या पांडे इन दिनों अपने नए बॉयफ्रेंड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। दोनों हाल में पुर्तगाल में छुट्टियां मना कर वापस लौटे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी कई रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई हुई थीं। लेकिन एक समय था जब अनन्या का नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों फिल्म खाली पीली की शूटिंग के दौरान एक साथ आये थे। फिल्म के बाद दोनों छुट्टियां मनाने में भी साथ ही गये थे अनन्या अक्सर कपूर परिवार में हुए फंक्शन का भी हिस्सा बनी थीं। लेकिन अनन्या ने आदित्य के लिए ईशान को छोड़ दिया। इस बात का खुलासा उनकी माँ भावना पांडे ने कॉफ़ी विद करण के शो पर बिना नाम लिए कर दिया था। अनन्या के इस धोखे के बाद ईशान शायद लाइफ में आगे बढ़ गये हैं। उन्हें किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।

    ईशान की एक नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ईशान को हेलमेट पहने बाइक चलाते देखा जा सकता है। खास बात ये है उनके साथ बाइक पर एक लड़की बैठी है जिसका चेहरा हेलमेट से छुपा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ईशान पिछले कुछ दिनों से इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों के अफेयर की पुष्टि नहीं हुई है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान को सिद्धांत चतुर्वेदी और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘भूत पुलिस में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस तो अच्छी थी लेकिन कहानी ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई और फिल्म फ्लॉप हो गई। अब ईशान पिप्पा नाम की फिल्म में एक्टर एक शानदार भूमिका निभाते दिखेंगे।

    Tags