विजय देवरकोंडा पर क्रश रखने वाली जान्हवी कपूर करने जा रही हैं उनके साथ काम, ये होगी फिल्म

    साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जल्दी ही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी। आखिरकार एक्ट्रेस को अपने क्रश के साथ काम करने का मौका मिल ही गया। 

    <p>जान्हवी कपूर और विजय देवरकोंडा</p>

    जान्हवी कपूर और विजय देवरकोंडा

    साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के फैंस उस वक्त काफी खुश हो गए थे जब यह घोषणा की गई थी कि वह निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ जेजीएम नामक एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फ्लिक के लिए फिर से जुड़ने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़े एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिससे ये पता चलता है कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक्टर के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी। जी हां इस स्पेशल प्रोजेक्टर की फीमेल लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर होने वाली है। इसका मतलब ये कि जान्हवी कपूर को अपने क्रश के साथ काम करने का मौका आखिरकार मिल ही गया। 

    इसी के बारे में बात करते हुए मिड-डे की एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि जान्हवी कपूर फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल एक्ट्रसे जान्हवी कपूर पहले ही विजय पर अपने क्रश होने की बात को कबूल चुकी है। ऐसा तब हुआ जब वह नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दिखाई दी थीं। जान्हवी ने भविष्य में अर्जुन रेड्डी अभिनेता के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

    ऐसे काबुली थी विजय देवरकोंडा पर क्रश होने की बात

    चैट के दौरान एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी बात में कहा था कि उन्होंने विजय देवरकोंडा को इंप्रेस करनी की बहुत कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वो महज मजाक कर रही हैं लेकिन ये जरुर हैं कि विजय देवरकोंडा पर उनका क्रश है। जान्हवी ने ये भी कहा कि अगर ये एक तरफा है तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

    इतना ही नहीं बल्कि आपको ये जानकार हैरानी होगी कि जान्हवी कपूर लाइगर के लिए पहली पसंद थीं। लेकिन अपने कामों के चलते इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। ऐसे में एक्ट्रेस अनन्या पांडे को उसी में विजय देवरकोंडा के साथ एक्टिंग करने के लिए चुना गया था।

    Tags