एनिमल स्टार रणबीर कपूर को जमकर पप्पियां झप्पियां देते दिखे जितेंद्र, आई अपने जिगरी यार की याद

    सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जितेंद्र उनको गले लगाते नजर आ रहे हैं। 

    एनिमल स्टार रणबीर कपूर को जमकर पप्पियां झप्पियां देते दिखे जितेंद्र, आई अपने जिगरी यार की याद

    फिल्म एनिमल के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही रणबीर कपूर के सितारे बुलंदियों पर है। सब लोग रणबीर कपूर की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अब भी एनिमल को पसंद नहीं कर पाएं हैं। बावजूद इसके रणबीर कपूर के फेम पर कोई भी असर नहीं पड़ा है। बीती रात ही रणबीर कपूर एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे। यहां पर रणबीर कपूर ने ब्लैक लुक में धांसू एंट्री मारी। इस इवेंट में बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर जितेंद्र ने रणबीर कपूर को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया। 

    इस दौरान जितेंद्र अपने जिगरी दोस्त ऋषि कपूर को याद करते नजर आए। अवॉर्ड देते समय जितेंद्र ने कहा, मुझे अपने जिगरी यार के बेटे को अवॉर्ड देना था। यही वजह है जो मैं कल से ही अपनी स्पीच लिख रहा था। मेरी पत्नी, बेटी और बेटा तीनों ही मुझे लिखने में मदद कर रहे थे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे इस बात की खुशी है कि ये अवॉर्ड मेरे जिगरी यार, मेरे लख्त ए जिगर मेरे सब कुछ ऋषि कपूर के बेटे को मिला है। आज वो जहां पहुंचा है ये उसकी मेहनत का ही फल है। 

    जितेंद्र की बातें सुनकर रणबीर कपूर काफी इमोशनल हो गए। अवॉर्ड लेने के बाद रणबीर कपूर ने अलग जाकर जितेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान जितेंद्र ने रणबीर कपूर को अपने गले लगा लिया। इतना ही नहीं जितेंद्र ने मीडिया के सामने रणबीर कपूर के गाल पर किस भी किया। जितेंद्र सबके सामने रणबीर कपूर का हाथ पकड़े नजर आए। वहीं रणबीर कपूर के चेहरे की खुशी भी देखते ही बन रही थी। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि जितेंद्र अपने दोस्त के बेटे से कितना प्यार करते हैं। यही वजह है जो इस वीडियो ने फैंस का दिल भी जीत लिया है। अब रणबीर कपूर और जितेंद्र का ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

    Tags