बिपाशा बासु के बेबी बंप को प्यार से गाना सुनाते दिखे करण सिंह ग्रोवर, लोग बोले- नजर न लगे

    करण सिंह ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में वो बिपाशा बासु के बेबी बंप के पास आकर अपने होने वाले बच्चे के लिए प्यार से गाना गा रहे हैं।

    बिपाशा बासु के बेबी बंप को प्यार से गाना सुनाते दिखे करण सिंह ग्रोवर, लोग बोले- नजर न लगे

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ समय पहले ही बिपाशा और करण ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दोनों ने बहुत प्यारी प्यारी तस्वीरों के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बाद में भी कुछ फोटोज शेयर की थीं। इस खबर के बाद इनके फैंस तो काफी खुश हैं। दोनों ने हाल ही में अपना एक फोटोशूट भी शेयर किया था। इसमें बिपाशा बासु काकी खूबसूरती से अपना बेबी बंप दिखाते नजर आ रही हैं। वहीं करण पूरी तरह से बिपाशा और आने वाले बच्चे का ख्याल रख रहे हैं। 

    करण अपनी फैमिली को पूरा टाइम दे रहे हैं। बिपाशा ने एक बड़ा ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें करण सिंह ग्रोवर बिपाशा के बेबी बंप के पास आकर पहले उसे किस करते हैं और फिर उसे गाना सुनाते हैं। करण को अपने आने वाले बेबी को गाना सुनाते देख लोगों को उनपर और उनके परिवार पर प्यार आ रहे हैं। करण का ये तरीका बहुत क्यूट है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर प्यारे प्यारे कमेंट लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दोनों को बहुत आशीर्वाद।'' एक दूसरे ने लिखा, ''नजर न लगे।'' करण को इस तरह से अपने आने वाले बच्चे के लिए प्यार लुटाते देख, वो अभी से दुनिया के बेहतरीन डैड में से एक माने जा रहे हैं। 

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने साल 2015 में आई फिल्म अलोन के सेट पर डेटिंग शुरू की थी। इसके एक साल बाद ही 2016 उन्होंने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बासु से शादी से पहले जेनिफर विंगेट से शादी की थी। ये उनकी दूसरी शादी है। अब शादी के करीब 6 साल बाद बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। अब तो बस फैंस उनके आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags