रणवीर सिंह ने करीना कपूर के साथ फ्लर्ट करते हुए कहा- 'हाय बेब्स', तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर डाला अपने पू कैरेक्टर को पोस्ट, तो रणबीर कपूर ने फटाक से कर डाला फ्लर्ट

    रणवीर सिंह ने करीना कपूर के साथ फ्लर्ट करते हुए कहा- 'हाय बेब्स', तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के मस्तमौला इंसान हैं। वो हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज के लि जाने जाते हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो चहीते स्टार हैं। एक्टर हंसाने हंसाने और यहां तक कि फ्लर्ट करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ भी वो खुल्लम खुल्ला प्यार जताते हैं। फिलहाल तो एक्टर अपने एक कमेंट्स की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्हें करीना कपूर के साथ फ्लर्ट करते देखा गया है। 

    दरअसल करीना कपूर ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के 22 साल पूरा होने पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी अहम रोल मे थीं। फिल्म में करीना ने पू का रोल किया था। अपनी इस पोस्ट में करीना ने अपने पू के किरदार को शेयर किया है। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए करीना ने लिखा, ''22 साल और अभी भी मजूबत हो रही हूं।''

    इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने लिखा, ''हाय बेब्स, रॉकी रंधावा दिस साइड।'' करीना कपूर भी जवाब देने में पीछे नही रहीं। उन्होंने लिखा, ''हाय डार्लिंग, पार्क द कार।'' 

    रणवीर सिंह के अलावा करीना कपूर की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करिश्मा कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कई स्टार्स ने भी कमेंट्स किए हैं।

    करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले दिनों फिल्म जाने जान में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा नजर आए थे। अब एक्ट्रेस द बकिंघम मर्डर्स नाम की फिल्म में नजर आएंगी जिसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है और अब इसके इंडिया में रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा करीना सिंघम 3 में भी तहलका मचाने को तैयार हैं।

    Tags