जादूगर ने करीना और सैफ के हाथ से गायब कर दी ये चीज, हैरान रह गई पूरी फैमिली

    घर में आकर जादू कर गया मैजिशियन, देखकर करीना कपूर की आंखें रह गई फटी

    जादूगर ने करीना और सैफ के हाथ से गायब कर दी ये चीज, हैरान रह गई पूरी फैमिली

    करीना कपूर और सैफ अली खान अकसर ही कपल गोल्स देते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अकसर ही दोनों एक साथ छाए रहते हैं। जब भी दोनों की कुछ इनसाइड जानकारी आती है तो फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं। इस बार तो पूरी फैमिली की इनसाइड वीडियो सामने आ गई है। एक वीडियो सामने आई है जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर समेत कुछ और फैमिली के सदस्य भी मौजूद हैं। 

    एक काले कपड़ों में जादूगर करीना और सैफ दोनों का हाथ एक साथ लाता है। इसके बाद वो दोनों के हाथ में ताश की एक गड्डी रख देता है और दोनों के हाथों के उसे कवर कर देता है। इसके बाद वो सिर्फ दो या तीन ताश के पत्ते उसमें से निकाल लेता है और बोलता है कि पूरी ताश की गड्डी साफ हो चुकी है। करीना कपूर को यकीन नहीं होता।

    अब जैसे ही करीना और सैफ अपना हाथ हटाते हैं। तो हाथ में सिर्फ ताश का केस रह जाता है जिसमें ताश की गड्डी रखी होती है और लेकिन ताश की पूरी गड्डी सबके सामने साफ हो चुकी होती है। करीना कपूर ये देखकर काफी हैरान हो जाती हैं। जबकि करिश्मा कपूर को इस पूरे खेल का वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म जाने जान में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आई हैं। उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज हुई है। इसके बाद एक्ट्रेस अब द क्रू और वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म आदिपुरुष में रावण के रोल में नजर आए थे। अब वो जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा में नजर आएंगे। जिसमें जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी। 

    Tags