करीना कपूर के घर में होली मन रही है या दिवाली? माहौल देखकर कंफ्यूज हुए सैफ

    सैफ अली खान और करीना कपूर के घर बच्चे मना रहे हैं दिवाली या होली?

    करीना कपूर के घर में होली मन रही है या दिवाली? माहौल देखकर कंफ्यूज हुए सैफ

    दिवाली आ गई है और हर गली कूचे में इस त्योहार की जमकर तैयारियां हो रही हैं। बॉलीवुड में भी दिवाली की जमकर तैयारियां चल रही हैं और पार्टीज तो पिछले एक हफ्ते से हो रही हैं। रविवार को दिवाली है और इससे एक दिन पहले करीना कपूर भी अपने घर में रंगोली बनाने में लगी हैं। वो भी दिवाली की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

    करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में करीना कपूर तैमूर के साथ रंगोली बना रही हैं जबकि जेह दूसरे तरह सारे रंगों को फैलाने में लगे हैं। सैफ अली खान ये देखकर चौंक गए कि क्या ही कर दिया है। 

    करीना कपूर ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''अइयो जब परिवार फैसला करे कि रंगोली बनानी है या होली.. नो आइडिया। लेकिन मायने ये रखता है कि हमने मजे किए।''

    इस पोस्ट में बेबो को भी दिवाली की बधाई दी जा रही है। लोग करीना के दोनों बच्चों पर प्यार लुटा रहे हैं और क्यूट क्यूट बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''तैमूर ने सबसे अच्छी रंगोली बनाई है, उसको बेस्ट रंगोली का अवॉर्ड मिलना चाहिए।'' एक मां ने अपनी बेटी के बारे में लिखा, ''मेरी बेटी भी रंगोली से यही होली खेलती है।''

    करीना का वर्कफ्रंट

    करीना कपूर पिछले दिनों नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जाने जान' में नजर आई थीं। उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। हाल ही में उनकी फिल्म बकिंघम मर्डर्स को लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। अब उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। वो दोबारा से अवनी बाजीराव सिंघम के रोल में दिखाई देंगी। 

    फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार तो नजर आएंगे ही। इनके अलावा फिल्म में इस बार दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। उनका भी लुक सामने आ चुका है।

    Tags