कॉफी विद करण सीजन 7: नए प्रोमो में आलिया ने कर दी रणवीर की बेइज्जती, एक्टर ने छोड़ा शो

    अब इस शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में शो के पहले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि रॉकी और रानी यानी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं।

    कॉफी विद करण सीजन 7: नए प्रोमो में आलिया ने कर दी रणवीर की बेइज्जती, एक्टर ने छोड़ा शो

    कॉफी विद करण सीजन 7 इस हफ्ते दस्तक दे रहा है। हाल में करण जौहर ने शो का एक ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था जिससे ये साफ़ हो गया कि सीजन 7 धमाकेदार खुलासों से भरा होने वाला है। अब इस शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में शो के पहले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि रॉकी और रानी यानी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं।

    शो के नए प्रोमो में करण शानदार इंट्रोडक्शन के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का स्वागत करते हैं। यहां आलिया, रणवीर को पम्मी आंटी बुलाती हैं जिसे सब चीज़ में इंटरेस्ट हैं। वहीं रणवीर को जानना है कि करण इस बार कॉफ़ी हैम्पर में क्या गिफ्ट दे रहे हैं। प्रोमो में आगे दिखाया गया कि करण, आलिया से पूछते हैं कि वरुण और रणवीर में से उनकी जोड़ी किसके साथ ज्यादा अच्छी लगती है। यहां एक्ट्रेस वरुण धवन का नाम लेती हैं और रणवीर शो छोड़ कर चले जाते हैं। देखिये-

    कॉफी विद करण सीजन 7 का एक ट्रेलर सामने आया जो काफी धमाकेदार था। इसमें नए सीजन अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स दस्तक देने वाले हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कुछ हैम्पर के लड़ रहे हैं तो कुछ अपनी निजी जीवन पर खुलासे कर रहे हैं। इस बार करण जबरदस्त तरीके से इंट्रोडक्शन देंगे तो वहीं सेलेब्स रैपिड फायर गेम के लिए तैयार दिखेंगे। इस नए सीजन फिजिकल एक्टिव भी दिखाई दे रही है। मतलब शो का हर एपिसोड धिना धिन धा होने वाला है।

    ये टॉक शो पिछले 18 सालों से सभी का ऑल टाइम फेवरेट रहा है। इस शो ने अपने सुपरस्टार गेस्ट्स, मजेदार बातचीत और कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी है। अब इस शो का सीजन 7 आ रहा है और जिसका नया एपिसोड हर गुरुवार को एक्सक्लूसिव डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

    Tags