कीर्ति सेनन बौने फैन के साथ सेल्फी के लिए खुद आईं आगे, नखरे देख एक्ट्रेस को लगा झटका

    एक्ट्रेस कीर्ति सेनन का एक वीडियो इस वक्त सामने आ रहा है, जिसमें वो एक बौने व्यक्ति के साथ तस्वीर क्लिक करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन एंड में कुछ ऐसा होता है जिसमें कीर्ति हैरान रह जाती है। 

    कीर्ति सेनन बौने फैन के साथ सेल्फी के लिए खुद आईं आगे, नखरे देख एक्ट्रेस को लगा झटका

    बॉलीवुड में कई एक्ट्रेससे ऐसी हैं जोकि शक्ल के साथ-साथ दिल की भी काफी अच्छी होती हैं। इस मामले में लिस्ट तो काफी लंबी है लेकिन कीर्ति सेनन उनमें से एक नाम है। जिनका एक ऐसा वीडियो इस वक्त सामने आ रहा है, जिसमें वो एक बौने इंसान के प्रति अपने इमोशन दिखाई हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो लोगों को उस बौने व्यक्ति का मजाक बनाने से भी रोकती है, लेकिन वीडियो के एंड में कुछ ऐसा होता है जिसमें कीर्ति सेनन चौंकती हुई दिखाई देती हैं। 

    दरअसल फेमस विरल भियानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में कीर्ति गोल्डन कलर का गाउन पहने हुए दिखाई दे रही है। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस कीर्ति सेनन बोने इंसान के रिक्वेस्ट करने के बाद उनके साथ फोटो क्लिक करवाती हुई दिखाई देती हैं। उस दौरान कुछ लोग उस इंसान की हाइट का मजाक उड़ा देते है, जोकि कीर्तिक को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। वो लोगों को ऐस बोलने से रोकती हुई दिखाई देती है। एक्ट्रेस कहती है- ऐसे मत बोलों यार। वहीं, वीडियो के आखिर में जब बौना आदमी चश्मा लगाकर फोटो क्लिक करवाने के लिए कहता है तो एक्ट्रेस हैरान होते हुए उसे मना करती है और बोलती है- बस इतना ही। 

    कीर्ति सेनन के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडिय को देखकर एक यूजर ने लिखा- सोफ्ट हार्ट। वहीं, एक यूजर ने ये तक पूछा लिया कि आज कार्तिक के साथ वो दिखाई नहीं दे रही हैं। इसके अलावा कई लोग दिल वाली इमोजी वीडियो को देखकर पोस्ट कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो लोगों को कीर्ति का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस कीर्ति सेनन को हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें फिल्म मिमी के लिए अवॉर्ड मिला था।

    Tags