पुष्पा राज बने यूं नजर आएं भगवान गणेश, वीडियो वायरल होते ही लोग हुए दीवाने

    31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इससे पहले भगवान गणेश एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के अवातर में दिखाई दिए हैं। यहां देखिए इससे जुड़ा वीडियो। 

    पुष्पा राज बने यूं नजर आएं भगवान गणेश, वीडियो वायरल होते ही लोग हुए दीवाने

    बॉलीवुड से ज्यादा इस वक्त साउथ की फिल्मों का लोगों के बीच बोलबाला देखने को मिल रहा है। इस क्रेज को बढ़ाने में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज का भी हाथ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज 2021 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बेहद ही सुपरहिट साबित हुई थी। फैंस के बीच एक्टर के स्टाइल और डायलॉग्स का जादू सिर चढ़कर आज भी बोलता है। सोशल मीडिया पर हर कोई पुष्पा के स्टाइल को लेकर वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, कल यानि बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी का दिन है। इस साल पुष्पा राज के अंदाज में भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार की जा रही है। 

    गणेश चतुर्थी के त्योहार के बीच भगवान गणेश भी पुष्पा के अवतार में दिखाई दिए हैं। इससे जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गणेश जी पुष्पा के अंदाज में बैठे हुए और गर्दन के नीचे हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को गणेश जी का ये अवतार बेहद पसंद आया है। भगवान गणेश वीडियो में सफेद कलर का कुर्ता पजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। ये चीज फिल्म पुष्पा द राइज और उसे किरदार की दीवानगी है कि अब भगवान गणेश भी पुष्पा बनकर लोगों के बीच आ रहे हैं। 

    वहीं, इससे पहले गणेश जी की एक तस्वीर सामने आई थी जोकि फिल्म आरआरआऱ के राम चऱण के लुक से प्रेरित थी। फैंस उस तस्वीर को काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे थे। कई फैन क्लब्स ने गणेश जी की मूर्तियों की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो राम चरण के अवातर में दिखाई दे रहे थे। 

    Tags