मनोज तिवारी के घर तीसरी बार गूंजी किलकारी, रिंकिया के पापा ने सुनाई गुड न्यूज

    भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। कुछ समय पहले ही मनोज तिवारी की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। 

    मनोज तिवारी के घर तीसरी बार गूंजी किलकारी, रिंकिया के पापा ने सुनाई गुड न्यूज

    भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। कुछ समय पहले ही मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद मनोज तिवारी ने दी है। मनोज तिवारी ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। अपने ट्वीट नें मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे।'

    ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों ने मनोज तिवारी को पिता बनने की बधाई देनी शुरू कर दी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में पिता बनने हैं। मनोज तिवारी अब तीन बेटियों के पिता बन चुके हैं। मनोज तिवारी के घर पर कुछ समय पहले ही गोदभराई की रस्में निभाई गई हैं। 

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी दी थी। ये खबर सामने आने के बाद फैंस के बीच हंगामा मचगया था। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस उम्र में मनोज तिवारी पिता बनने जा रहे हैं। बता दें इस बेटी को मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी ने जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने पहले रानी तिवारी के साथ साल 1999 में शादी की थी। 

    साल 2012 में मनोज तिवारी रिथी के पिता बने जिसके बाद साल 2020 में मनोज तिवारी के घर एक और बेटी ने दस्तक दी। हालांकि मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी की आपस में नहीं बनी। जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक लेने के बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी के साथ शादी कर ली। 

    Tags