मिली के टीज़र में दिखा जान्हवी कपूर का अब तक का सबसे दमदार किरदार, देखिये

    टीज़र में मिली नौडियाल के किरदार में नज़र आ रही जान्हवी एक बुरी स्थिति में फंस जाती हैं। इससे निकलने की कोशिश करते हुए एक्ट्रेस को देखा जाता है। कुछ ही सेकंड के इस टीज़र में पिता बने मनोज पाहवा, सनी कौशल नज़र आ रहे हैं।

    मिली के टीज़र में दिखा जान्हवी कपूर का अब तक का सबसे दमदार किरदार, देखिये

    पिछली साल जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म मिली का एलान हुआ था। बताया गया था कि ये एक्ट्रेस का अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में नज़र आने वाली हैं। अब इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीज़र सामने आ गया है। टीज़र में मिली नौडियाल के किरदार में नज़र आ रही जान्हवी एक बुरी स्थिति में फंस जाती हैं। इससे निकलने की कोशिश करते हुए एक्ट्रेस को देखा जाता है। कुछ ही सेकंड के इस टीज़र में पिता बने मनोज पाहवा, सनी कौशल नज़र आ रहे हैं।

    ये फिल्म मिली नौडियाल की कहानी है जिसके साथ एक हादसा होता है और वो फ्रिज में बंद हो जाती हैं। शुरुआत में तो मिली बर्फ से जम रहे कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं। लेकिन अंत में उनके चेहरे पर हार नज़र आने लगती है। ये मिली साल 2019 में मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक है। हेलेन को मथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया था। अब हिंदी रीमेक को भी उन्होंने ही बनाया है। खास बात ये है कि फिल्म में बोनी कपूर भी अहम रोल में हैं। वहीं प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इस साल 4 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

    बता दें, गुंजन सक्सेना और गुडलक जैरी जैसी सोलो एक्टर फिल्म कर चुकी हैं। उनकी पिछली दोनों फिल्मों को मिलाजुला रिस्पोंस मिला था। अब उम्मीद है कि मिली बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल कर पाए। फिल्म में जान्हवी कपूर अभी तक के सबसे शानदार किरदार में हैं।

    Tags