बेटी आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर मां का चौंकाने वाला खुलासा, बॉयफ्रेंड के भाई ने दी थी जान से मारने की धमकी

    भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। 

    बेटी आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर मां का चौंकाने वाला खुलासा, बॉयफ्रेंड के भाई ने दी थी जान से मारने की धमकी

    भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त एक मामला काफी गर्मा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का सुसाइड केस। वो एक होटल के रूम में पंखे से लटकी हुई मिली थी। आकांक्षा दुबे के केस में कई सारे खुलासे इस वक्त लगातार होते चले जा रहे हैं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस की मां आकांक्षा दुबे ने समर सिंह और उनके भाई पर कई ऐसे आरोप लगाए है जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। 

    आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि समर सिंह के भाई ने उनकी बेटी को फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। आकांक्षा सिंह और समर के भाई के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद जाकर समर के भाई ने उन्हें धमकी दी थी। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि आकांक्षा सिंह और समर सिंह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर के चर्चा भी काफी ज्यादा थे। इस केस में पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आकांक्षा दुबे की मां के इस खुलासे से एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि सभी को पहले ये मामला सुसाइड का ही लगा था। लेकिन अब कहानी कुछ और मोड़ ले रही है।

    आकांक्षा की मौत के बाद रानी चटर्जी का पोस्ट

    इससे पहलेे रानी चटर्जी ने अपने एक पोस्ट के जरिए उन लड़कियों को सावधान रहने की सलाह दी थी जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना चाहती है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट के जरिए लिखा, 'सबको सब पता है पर कोई कुछ बोलेगा नहीं क्योंकि सब एक थाली एक बैगन है लड़की सबको चाहिए अफेयर करना है फिर उसी के साथ हर जगह दिखना है। जब उस लड़की पर आपका थप्पा लगते लगे तो आपको उससे फिर दूर भागना है क्योंकि फिर आपको कोई नई लड़की चाहिए। क्योंकि जिसको लेकर घूम रहे हो वो तो शादी करने बोल रही है। लड़कियों को ये समझना चाहिए कि तुम इस्तेमाल हो रही है। हमारी इंडस्ट्री में आदमी बहुत है पर मर्द बहुत कम लोग है।'

    भोजपुरी में काम करने आई हो थोड़ा संभल के रहो- रानी चटर्जी

    इतना ही नहीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी बात रखते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'लड़कियों खासकर जो भोजपुरी में काम करने आई हो थोड़ा संभल के रहो। प्यार कोई नहीं करता है यहां। उनको 4 गाना करना है आपके साथ वाइब लाना है। आपकी भावानओं की कोई कदर नहीं है। चार गाने करने के बाद आप पुरानी हो जाएंगे फिर इनको किसी नई की तलाश होगी।........एक दो को छोड़ दिया जाए तो सारे आदमी यहां किसी एक से साथ नहीं है। बताते चलें कि आकांक्षा दुबे के निधन से रानी चटर्जी काफी दुखी है। इसलिए उन्होंने इस पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा निकाला है।'

    Tags