रानी चटर्जी ने आकांक्षा दुबे की मौत के बाद खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोली- भावनाओं की कोई कदर नहीं

    एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद रानी चटर्जी ने एक ऐसा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की सारी पोल खोल दी है। 

    रानी चटर्जी ने आकांक्षा दुबे की मौत के बाद खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोली- भावनाओं की कोई कदर नहीं

    पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उस वक्त सदमे में आ गई जब उन्हें इस बात की जानकारी लगी कि आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लकर आत्महत्या कर ली। इस वक्त उनकी मौत का गम हर किसी को खा रहा है। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है। वहीं, इन सबके बीच भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। रानी चटर्जी ने जो पोस्ट शेयर की है उसकी चर्चा इस वक्त जोरों पर हैं।

    रानी चटर्जी ने जो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर शेयर की है उसके जरिए उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े गहरे राज खोले हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने पोस्ट के जरिए लिखा, 'सबको सब पता है पर कोई कुछ बोलेगा नहीं क्योंकि सब एक थाली एक बैगन है लड़की सबको चाहिए अफेयर करना है फिर उसी के साथ हर जगह दिखना है। जब उस लड़की पर आपका थप्पा लगते लगे तो आपको उससे फिर दूर भागना है क्योंकि फिर आपको कोई नई लड़की चाहिए। क्योंकि जिसको लेकर घूम रहे हो वो तो शादी करने बोल रही है। लड़कियों को ये समझना चाहिए कि तुम इस्तेमाल हो रही है। हमारी इंडस्ट्री में आदमी बहुत है पर मर्द बहुत कम लोग है।

    भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़कियां थोड़ा सावधान रहें

    इतना ही नहीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी बात रखते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'लड़कियों खासकर जो भोजपुरी में काम करने आई हो थोड़ा संभल के रहो। प्यार कोई नहीं करता है यहां। उनको 4 गाना करना है आपके साथ वाइब लाना है। आपकी भावानओं की कोई कदर नहीं है। चार गाने करने के बाद आप पुरानी हो जाएंगे फिर इनको किसी नई की तलाश होगी।........एक दो को छोड़ दिया जाए तो सारे आदमी यहां किसी एक से साथ नहीं है। बताते चलें कि आकांक्षा दुबे के निधन से रानी चटर्जी काफी दुखी है। इसलिए उन्होंने इस पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा निकाला है।'

    Tags