नम्रता मल्ला का छोटा घाघरा देख दीवाने हुए खेसारी लाल यादव, 'पारो' गाने में हो गए शर्टलेस

    नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव का गाना पारो सोशल मीडिया पर काफी हिट है। दोनों का इसमें रोमांस है और दोनों जबरदस्त मूव्स दिखा रहे हैं।

    नम्रता मल्ला का छोटा घाघरा देख दीवाने हुए खेसारी लाल यादव, 'पारो' गाने में हो गए शर्टलेस

    भोजुपरी इंडस्ट्री की बात ही निराली है। एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस यहां अपना जादू बिखेरती नजर आती हैं। इन्हीं में से एक नम्रता मल्ला भी हैं जो फैंस तो क्या भोजपुरी स्टार्स के दिलों पर भी राज करती हैं। तभी तो खेसारी लाल यादव जैसे एक्टर्स भी उनके दीवाने हो जाते हैं। नम्रता और खेसारी कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं। उनके गानों को खूब पसंद भी किया जाता है। इसी तरह का उनका एक गाना पारो भी है। जिसे रिलीज हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। दोनों के इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया।

    पारो गाने में नम्रता ने तो अपनी अदाएं दिखाई ही, वहीं खेसारी लाल यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी शर्टलेस होकर अपना जलवा दिखा दिया। खेसारी लाल भी भोजपुरी इंडस्ट्री के स्मार्ट और जबरदस्त एक्टर मे से हैं। बात करें गाने की तो इसे खुद खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गाने को गौतम राज ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है। वहीं बात करें गाने की वीडियो तो पवन लाल इसके डायरेक्टर हैं। उन्होंने ने ही खेसारी और नम्रता को अपने इशारों पर नचाया है। 

    खेसारी लाल यादव के वैसे इन दिनों कई गाने रिलीज हुए हैं। हाल ही में खेसारी का छठ को लेकर भी गीत रिलीज हुआ था और ये गाना रिलीज होते ही छा गया था। खेसारी लाल के कई गाने इस वक्त ट्रेंडिंग मे हैं। 

    विवाद में भी थे खेसारी

    खेसारी लाल यादव मंदिर के गेट को लात मारने का वीडियो सामने आया था। जिसपर काफी विवाद हो गया था। ये उनकी एक मूवी का शूट था। इस पर एक्टर ने सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा था, ''मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिनको भी बुरा लग रहा है उनसे क्षमाप्रार्थी हूं लेकिन बुरा लगने वाली बात है नहीं क्योंकि हमारी फिल्म में ये डायलॉग है कि जूता खोलकर अंदर चलो। किसी ने दूसरे एंगल से वीडियो लेकर पोस्ट किया है।" खेसारी ने आगे कहा, "मैं मुंबई छोड़कर यूपी अपने लोगों के लिए आया हूं ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। जो लोग इस वीडियो को गलत तरीके से ले रहे हैं वो ऐसा न करें। मैं जानता हूं कि आस्था की गरिमा क्या होती है। मैं कोई नादान नहीं हूं। पढ़ा लिखा नहीं हूं लेकिन समाज की समझ रखता हूं।"

    Tags