खेसारी लाल यादव ने साउथ एक्टर्स किए फेल, नई फिल्म के टीजर में दिखा गदर अंदाज

    खेसारी लाल यादव ने अपनी नई फिल्म के टीजर में साउथ एक्टर्स को दिया टफ कंपटीशन, आपने देखा वीडियो?

    खेसारी लाल यादव ने साउथ एक्टर्स किए फेल, नई फिल्म के टीजर में दिखा गदर अंदाज

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जबरदस्त एक्टर्स में एक हैं। उनके गाने तो वायरल होते ही रहते हैं लेकिन जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं तो फैंस लाइन लगाकर उनकी फिल्में देखने जाते हैं। साल 2023 की उनकी पहली फिल्म की टीजर आ गया है। इस साल जल्द ही ये फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का नाम संघर्ष 2 है। 

    फिल्म का टीजर मंगलवार को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। एक्टर इसमें दो शेड में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर से पता चल रहा है कि फिल्म देशभक्ति पर आधारित होने वाली है। लेकिन साथ ही इसमें खेसारी की प्रेम कहानी और उनके परिवार को भी दिखाया जाता है।

    इस बार एक्टर सीधे साउथ इंडिया ही पहुंच गए हैं। उनकी शादी की एक झलक दिखाई जाती है जिसमें वो पूरे साउथ इंडिया दूल्हे लुक में दिख रहे हैं और उनकी होने वाली पत्नी भी उसी पोशाक मे हैं। लेकिन फिल्म की भाषा की बात की जाए तो इसमें हिंदी और भोजपुरी सुनाई देती है। 

    टीजर देखकर लग रहा है कि पहले एक्टर एक नॉर्मल इंसान होते हैं लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वो काफी खतरनाक हो जाते हैं और पूरी की पूरी स्टेन गन अकेले चलाते हुए दिखते हैं। उनके बाल और उनका अंदाज सब एकदम अलग दिखता है। अब तो ये फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा कि एक्टर क्या क्या रोल करने वाले हैं।

    संघर्ष 2 में खेसारी के अलावा मेघा श्री और माही श्रीवास्तव नाम की एक्ट्रेस भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है। जबकि फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है।

    खेसारी लाल यादव की फिल्म के टीजर पर दर्शकों और फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बड़े बजट वाली फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में दिखाई गई इंडिया से बाहर की लोकेशन की बात करें तो ये थाईलैंड के पटाया शहर की है।

    Tags