खेसारी लाल यादव के गाने बिजुरिया ने गिराई लोगों के दिलों पर बिजलियां, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल

    भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना बिजुरिया सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस गाने में वो कमाल का काम सपना के साथ करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    खेसारी लाल यादव के गाने बिजुरिया ने गिराई लोगों के दिलों पर बिजलियां, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल

    भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जोकि गाना गाने के साथ-साथ एक्टिंग का तड़का लगाकर लोगों के बीच छाए रहते हैं। वैसे ये लिस्ट तो काफी लंबी है लेकिन खेसारी लाल यादव का नाम इस लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में मौजूद रहता है। खेसारी लाल यादव ने एक गाना हाल ही में रिलीज किया है, जोकि सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। उस गाने को सुनने और देखने के बाद आप खुद को नाचने से नहीं रोक पाएंगे। खेसारी लाल यादव के गाने का नाम है बिजुरिया जोकि लोगों के दिलों पर कर रहा है राज। 

    भोजपुरी के इस लेटेस्ट गाने बिजुरिया को एसआरके म्यूजिक द्वारा उनके यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने में खेसारी भाइया एक्ट्रेस सपना चौहान संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में डांस की बात करें तो वो बेहद ही गजब है। इसके अलावा कैमेस्ट्री तो बस गदर मचाने के लिए काफी है। इस गाने में एक्ट्रेस सपना खेसारी की गर्लफ्रेंड बनी हुई हैं। खेसारी इस गाने में जिस तरह से ताल मिलते हुए सपना के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह से ये ही ये गाना जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी यहां देखिए खेसारी लाल यादव का वायरल होता हुआ गाना। 

    बिजुरिया गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और कप्लना ने दी है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन आदित्य और छोटू यादव ने लिखे हैं। वहीं, गाने को कंपोज करने का काम शुभम तिवारी ने किया है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम विक्की बॉक्स करते हुए नजर आए हैं। इस गाने को डायरेक्ट पवन पाल ने किया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लगातार वो कमेंट्स बॉक्स पर खेसारी की आवाज और गाने की तारीफ कर रहे हैं।

    Tags