नव्या नवेली नंदा ने ढोल बजाकर मस्ती भरे अंदाज में मनाई होली, नाना अमिताभ के गाने के साथ शेयर की रील

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने होली खेलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो जमकर मस्ती करती दिखी हैं। 

    नव्या नवेली नंदा ने ढोल बजाकर मस्ती भरे अंदाज में मनाई होली, नाना अमिताभ के गाने के साथ शेयर की रील

    आज पूरे देशभर में होली का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इन सबके बीच नव्या नवेली नंदा ने बुधवार को दिल्ली में एक पार्टी में ढोल बजाते हुए शानदार होली मनाई। नव्या जोकि एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन हैं, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बाकी लोगों के साथ जमकर मस्ती भरे अंदाज में होली खेली। 

    नव्या नवेली नंदा ने वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, "हैप्पी होली, 60 लोग, 30 देश, 1 भाषा - लव @raisinaofficial।" वीडियो में नव्या पिंक कलर का लंबा कुर्ता पहने ढोल बजाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम रील को शेयर करते हुए अपने नाना जी अमिताभ बच्चन की 2003 में आई फिल्म बागबान से होली खेले रघुवीरा का इस्तेमाल किया। नव्या की पार्टी में कुछ लोग पहली बार होली का त्योहार मनाते हुए काफी खुश नजर आए। आप भी यहां देखिए नव्या नवेली नंदा के होली खेलने का शानदार वीडियो।

    नव्या नवेली नंदा के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अमिताभ सर का ये गाना काफी पसंद है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपको औऱ आपकी फैमिली को होली की शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा- हैप्पी होली नव्या जी। नव्या की मां अमिताभ बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता बच्चन हैं। उनके पिता बिजनेसमैन निखिल नंदा हैं, जो राज कपूर के पोते हैं। नव्या के छोटे भाई अगस्त्य नंदा इस साल जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। नेटफ्लिक्स फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करेंगी। हाल ही में, नव्या ने अपने पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या के लिए जनवरी में इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स 2023 में एक पुरस्कार जीता। इस बात की खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की।

    Tags