बहू आलिया को मेट गाला में सपोर्ट करने के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे को पकड़ पर नाटू-नाटू कर नाची नीतू कपूर

    नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर दोनों डांस कर रही है। 

    बहू आलिया को मेट गाला में सपोर्ट करने के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे को पकड़ पर नाटू-नाटू कर नाची नीतू कपूर

    बॉलीवुड में इस वक्त भले ही आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी जैसी फीमेल एक्टर्स का जलवा है, लेकिन पुराने जामने की हीरोइनों के आज भी कई दीवाने हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और नीतू कपूर का नाम भी शामिल है। भले ही दोनों इन दिनों ज्यादा फिल्मों में काम करती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ये एक्ट्रेसेस अपने फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस करते हुए का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

    दरअसल नीतू कपूर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस चीज में उनका साथ पद्मिनी कोल्हापुरी बखूबी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रही है कि पद्मिनी कोल्हापुरी ने डार्क ब्लू कलर का टॉप और ब्लैक कलर का प्लाजो पहना हुआ है। वहीं, नीतू कपूर ब्लैक और व्हाइट के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। दोनों गाने पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए पद्मिनी कोल्हापुरी और नीतू कपूर से जुड़ा वीडियो यहां। 

    पद्मिनी कोल्हापुरी और नीतू कपूर से जुड़े इस वीडियो पर कई फैंस रिएक्टर करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह मेरी पसंदीदा दो ब्यूटी एक फ्रेम में नीतू जी और पद्मिनी जी। नीतू मैम आपका डांस उफ्फ। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या बात है बेहद ही शानदार। वहीं, कुछ यूजर्स इस पोस्ट पर दिल और फायर वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं। फैंस को दोनों एक्ट्रेसेस का ये अंदाज काफी पसंद आया है। 

    Tags