लोगों को पसंद आया भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का छठ गीत 'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ', यूजर्स बोले 'हमारी शेरनी'

    आयुष ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था-'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ आउट हो चुका है।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'इस गीत का संगीत देकर और अक्षरा सिंह के साथ इसे गाकर 'बेहद खुशी महसूस हुई। आप सब भी सुनिए और अपना प्यार दीजिए। जय छठी मैया।'

    Akshara Singh Chhath song

    Akshara Singh Chhath song

    देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है। दशहरा-दिवाली के बाद अब छठ की धूम होने वाली है। इस त्योहार की धूम बिहार, पूर्वांचल तरफ अधिक देखी गई है। इस शुभ पर्व से पहले कई गीत छठी मैया के नाम पर लोगों को पसंद आ रहे हैं। हाल में खेसारी लाल यादव ने एक गाना रिलीज़ किया था। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने सुन ली अरजीया हे दीनानाथ' ने लोगों के दिलों को छू लिया है। इस गाने को अक्षरा ने आयुष आनंद के साथ मिलकर गाया है। इस गाने में दोनों के बीच की जुगलबंदी को लोग पसंद कर रहे हैं।

    ये गाना कल हो रिलीज़ किया गया था। आयुष ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था-'सुन ली अरजीया हे दीनानाथ आउट हो चुका है।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'इस गीत का संगीत देकर और अक्षरा सिंह के साथ इसे गाकर 'बेहद खुशी महसूस हुई। आप सब भी सुनिए और अपना प्यार दीजिए। जय छठी मैया।'

    इस गाने में छठी मैया को पुजती औरतों को दिखाया गया है। ये विसुअल लोगों को इमोशनल कर रहे हैं। छठ से पहले ये गाना वायरल हो चुका है। अक्षरा की खूब तारीफ हो रही है। गाने पर कई यूजर्स ने रियेक्ट किया है। एक यूजर एने लिखा 'आप की आवाज दिल छू जाती है मेरी पसंदीदा क्वीन। एक अन्य ने लिखा 'खूबसूरत आवाज'। इस गाने पर मिलियन व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी ये गाना धमाका करने वाला है। खास बात ये कि गाने को आयुष आनंद ने ही कंपोज़ किया है। लिखा है विमल वावरा ने।

    Tags