सुबह होते ही राघव चड्ढा और परिवार के साथ उदयपुर रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा, कर ली दुल्हन बनने की पूरी तैयारी
हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा उदयपुर के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा भी नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि कंट्रोवर्सी से काफी दूर रहती हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अपने फैंस को कई हिट फिल्में दी हैं। परिणीति जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेताऔर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की दुल्हन बनने जा रहे हैं। जल्द ही हमे राजनेता राघव चड्ढा और परिणीति की शादी की शहनाई सुनाई देगी। उनकी लव स्टोरी किसी परियों की कहानी से से कम नहीं लगती है। राघव और परिणीति जल्द ही शादी के बंधन में बन जाएंगे।
आज सुबह दोनों के परिवार के सदस्यों को उनकी शादी अटेंड करने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे राघव और परिणीति की शादी में शरीक होने के लिए उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को परिवार के सदस्यों के साथ हवाई अड्डे पर देखा गया है। दोनों अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर राघव चड्ढा को ब्लू डेनिम और ब्लैक शूज में देखा गया जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की फुल स्लीव्स वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने अपने लुक को अट्रैक्टिव सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। इस बीच, हमारी होने वाली दुल्हन परिणीति ने शॉल के साथ लाल जंपसूट पहना और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। पैपराजी ने जब उन्हें बधाई दी तो राघव मुस्कुरा दिए।
आपको बता दे की एक्ट्रेस की शादी में बॉलीवुड से लेकर के पॉलिटिकल पार्टियों के नेता भी नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो परिणीति की शादी में 200 गेस्ट नजर आएंगे जिनमें कुछ बॉलीवुड से तो कुछ पॉलिटिकल पार्टियों के नेता होंगे। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशेष रूप से नजर आने वाले हैं। वही परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी US में रहकर अपनी बहन की शादी की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। वह भी जल्द ही अपनी बेटी मालती के साथ उनकी शादी में शिरकत करने पहुंचेंगी। आपको बता दे कि किसी काम के चलते निक जोनास इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।