प्रियंका चोपड़ा ने मनाया बेटी मालती का ग्रैंड जन्मदिन, निक जोनस ने कर दिया खुलासा

    एक साल की भी हो गई प्रियंका चोपड़ा की बेटी, ऐसे मनाया पहला बर्थडे 

    प्रियंका चोपड़ा ने मनाया बेटी मालती का ग्रैंड जन्मदिन, निक जोनस ने कर दिया खुलासा

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की माँ बनी थी। बेटी का जन्म सेरोगेसी की मदद से हुआ था। लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें जन्म के बाद से 100 दिनों तक NICU में एडमिट रहना पड़ा था। अब मालती एक साल की हो चुकी हैं। हाल में निक और प्रियंका ने बेटी का पहला बर्थडे ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया था। इस सेलिब्रेशन की जानकारी खुद निक ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में दी।

    सिंगर निक जोनस हाल में द केली क्लार्कसन शो मे पहुंचे थे। इस शो में बातचीत के दौरान सिंगर से बेटी मालती से जुड़े सवाल पूछे गये। साथ ये उनके जन्मदिन के बारे में भी पूछा गया था जिसके जवाब में सिंगर ने बेटी के पहले जन्मदिन के ग्रैंड जश्न में बारे में बात की। निक जोनस ने कहा- ‘हम जानते हैं कि हमारी बेटी के जीवन एक हिस्सा काफी मुश्किलों से गुजरा था। इसके बावजूद वीकेंड पर जब वह एक साल की हुई तो हमको उसके बर्थडे को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के तौर पर मनाना पड़ा। वह काफी सुंदर है और बेस्ट है।’ निक और प्रियंका ने बेटी का पहला जन्मदिन बेहद ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया।

    मालती का जन्म पिछले साल जनवरी में ही हो गया था। वो एक प्रीमेच्यौर जन्म था। सातवें महीने में ही जन्मी मालती की हालत ख़राब थी जिसकी वजह से उन्हें 100 दिनों तक हॉस्पिटल में ही बिताने पड़े। प्रियंका बेटी के जन्म के तीन महीनों बाद उन्हें अप्रैल में घर ला पाई थीं। फ़िलहाल दोनों ने बेटी के साथ स्पॉट किये जाते हैं।

    बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में निक जोनस से राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली थी। हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से हुई इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद कपल सेरोगेसी की मदद से बेटी के पेरेंट्स बने। फ़िलहाल निक और प्रियंका अपनी मालती को बड़े होते हुए देख रहे हैं।

    Tags