प्रियंका चोपड़ा ब्रिटिश वोग के कवर पर नज़र आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं

    प्रियंका चोपड़ा की इस उपलब्धि पर आपको भी गर्व होगा 

    प्रियंका चोपड़ा ब्रिटिश वोग के कवर पर नज़र आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली देश का नाम रोशन किया है। हॉलीवुड फिल्मों में नाम बनाना हो या ऑस्कर अवार्ड को प्रेजेंट करना। प्रियंका ने हर बार गर्व करने का मौका दिया है। अब एक्ट्रेस के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई हैं। ब्रिटिश वोग मैगज़ीन के कवर पर नजर आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं प्रियंका।

    प्रियंका चोपड़ा ने सालों पहले विदेशी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। लेकिन इतने सालों में भी वो भारतीय कल्चर को भीं भूलीं। उन्होंने हर भारतीय को गर्व करने का मौका दिया। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका ने बहुत से गर्व करने वाले पल दिए हैं। वो एक ऐसी अकेली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के कवर पर राज किया है और गिनती बढ़ती जा रही है। इसका नए एडिशन ब्रिटिश वोग कवर है।

    क्रॉस-कॉन्टिनेंटल क्वीन ने लॉस एंजिल्स में अपने साथी अकादमी सदस्यों के लिए ऑस्कर उम्मीदवार एसएस राजामौली की आरआरआर की एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी के रूप में भी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार भी जीता और हमारी देसी गर्ल ने गर्व, सम्मान और बड़ी मुस्कान के साथ इसे अपने ग्लोबल दर्शकों के साथ शेयर किया।

    बता दें, प्रियंका प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी ग्रो कर रही हैं। एक्ट्रेस पिछले साल सरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी थीं। हाल में उनकी बेटी एक साल की हुई है। निक जोनस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने ग्रैंड तरीके से बेटी का जन्मदिन मनाया था। अब सब बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags