प्रियंका चोपड़ा की दुकान सोना होम पर सोने से भी महंगा है सामान, 30 हजार का है टेबल क्लॉट

    वहीं जिस बर्तन में चटनी रखते हैं उसकी कीमत 15 हजार है। मतलब सोना होम से शौपिंग करने के लिए आपको अपनी किडनियां बेचनी पड़ सकती है। सोना होम पर बेसिक चीज़ों की कितनी बड़ी कीमत जानने के बाद लोग निराश और कुछ हैरान हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की दुकान सोना होम पर सोने से भी महंगा है सामान, 30 हजार का है टेबल क्लॉट

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में सोना रेस्टोरेंट के बाद हाल में सोनाहोम लॉन्च किया था। सोना होम एक ऐसी जगह हैं जहां पर घर से जुड़ी, या घर सजाने की चीज़े खरीद सकते हैं। लेकिन क्या आप सोना होम पर बेचे जाने वाली चीज़ों की कीमत जानते हैं? नहीं न, चलिए हम बताते हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस दुकान सोना होम से आप तभी चीज़ें खरीद सकते हैं जब आपके पास फालतू में उड़ाने के पैसे हो। जैसे यहां बिकने वाला रुमाल भी हजारों का है।

    प्रियंका चोपड़ा के सोना होम में टेबल पर बिछाने वाला कपड़ा जिसे अंग्रेजी में हम टेबल क्लॉट बोलते हैं इंडियन करेंसी में 30 हजार से ऊपर का है। वहीं जिस बर्तन में चटनी रखते हैं उसकी कीमत 15 हजार है। मतलब सोना होम से शौपिंग करने के लिए आपको अपनी किडनियां बेचनी पड़ सकती है। सोना होम पर बेसिक चीज़ों की कितनी बड़ी कीमत जानने के बाद लोग निराश और कुछ हैरान हैं।

    प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में सेटल हो चुकी हैं ऐसे में वो दूसरे देश में बिज़नस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। एकाध साल पहले उन्होंने विदेश में देसी स्वाद लाने के लिए सोना रेस्टोरेंट खोला था। यहां का खाना भी उतना ही महंगा है जितना सोना होम पर सामान है।

    बता दें, प्रियंका चोपड़ा के लिए ये साल बेहद खास रहा। इस साल एक्ट्रेस सेरोगेसी की मदद से बेटी की माँ बनी है। घर में बेटी के जन्म से परिवारों में डबल ख़ुशी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर साल 2018 में हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। प्रियंका अपने कई इंटरव्यू में माँ बनने की ख्वाइश जता चुकी थीं। लेकिन कोई नहीं जानता था वो इस साल अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका ने सेरोगेसी की मदद से माँ बनने का फैसला लिया और अब वो बेटी की माँ हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बेटी का जन्म 7 महीने में ही हो गया था इसलिए बच्ची को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। एक्ट्रेस ने बेटी का नाम अपनी माँ मधुमालती के नाम पर रखा था। बेटी का नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनस। फ़िलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी को बड़ा होता हुआ देख रही हैं।

    Tags