प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बनाया है सीक्रेट इंस्टा अकाउंट, आपने देखा क्या?

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को पॉपुलर बनाने के लिए अभी से बनाया प्लान, कर ली है ये तैयारी

    प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बनाया है सीक्रेट इंस्टा अकाउंट, आपने देखा क्या?

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर राज करती हैं। दोनों ही जगह एक्ट्रेस की चर्चा होती रहती है। काम के साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी अच्छे से मैनेज करती हैं। प्रियंका को शूटिंग के साथ साथ अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अच्छे से टाइम बिताते देखा गया है। एक्ट्रेस खुद कई बार अपने फैमिली टाइम को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ साल 2018 में शादी की थी और जनवरी 2022 में एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। हालांकि उनकी बेटी को जन्म के कुछ दिन बाद इंटेंसिव केयर में रखा गया था। क्योंकि बेबी प्रीमैच्योर थी। हालांकि अब सब ठीक है। एक्ट्रेस ने तो अपनी बेटी का चेहरा भी कुछ समय पहले ही दिखाय दिया है। 

    प्रियंका चोपड़ा खुद तो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के लिए भी इंस्टाग्राम पर अभी से अकाउंट बना दिया है। जिसके बारे में शायद ही किसी को पता है। बेटी के अकाउंट का नाम मालती मैरी है। खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसे फॉलो कर रहे हैं। हालांकि इस अकाउंट को प्राइवेट रखा गया है और इसमें अभी तीन पोस्ट हैं। जिसे आप देख नही पाएंगे क्योंकि अकाउंट प्राइवेट है। 

    मालती के अकाउंट को 14 लोग फॉलो कर रहे हैं और इस अकाउंट से 13 लोगों को फॉलो किया जा रहा है। वहीं अगर आप इस अकाउंट की प्रोफाइल पर नजर डालें तो इसमें मालती पीछे से नजर आ रही हैं और उनके साथ दो बकरियां भी हैं। कुछ समय पहले ये फोटो निक जोनस ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। जिसकी वजह से ये साफ हो जाता है कि अकाउंट एक्टिव है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने पहले से ही अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग कर ली है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खुद काफी एक्टिव रहती हैं और जब बेटी बड़ी हो जाएगी तो जाहिर है, उसके पास पहले से ही अपना एक एक्टिव अकाउंट रहेगा। वहीं प्रियंका चोपड़ा के अकाउंट की बात करें तो उनके इस वक्त 89.6 मिलियन फॉलोअर्स है।

    Tags