बेटी मालती को कंधों पर सैर कराती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक से शेयर की क्यूट फोटो

    निक जोनस ने शेयर की पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती की बहुत ही क्यूट सी फोटो, देखते ही दीवाने हो गए फैंस

    बेटी मालती को कंधों पर सैर कराती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक से शेयर की क्यूट फोटो

    प्रिंयका चोपड़ा एक ग्लोबल नाम बन चुकी हैं। उनकी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धाक चलती है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वो बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में नजर आई थीं। नियॉन कलर की ड्रेस में वो अलग से ही नजर आ रही थी। प्रियंका सिर्फ अपनी बहन ही सगाई के लिए आई थीं और फिर वो वापस चली गईं।

    अब प्रियंका और बेटी मालती की एक क्यूट फोटो और वीडियो सामने आई है। फोटो में प्रियंका बेटी मालती को कंधों पर बैठाए नजर आ रही हैं। वो उनको सैर कराने निकली हैं। वीडियो में बेटी मालती काफी हंसती नजर आ रही हैं। दोनों सैर पर निकली थीं। ये फोटो और वीडियो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''माय लव हैप्पी मदर्स डे। तुम कमाल की मां हो। तुम मेरी और मालती की दुनिया में एक चमक बनाए रखती हो।'' एक्ट्रेस ने भी उनकी इस पोस्ट का रिप्लाई किया है। इसें वो लिखती हैं, ''आई लव यू जान। मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया।'' फैंस भी इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले दिनों वेब सीरी सिटाडेल में नजर आई हैं। इसके दो एपिसोड आ चुके हैं जिन्हें आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसकी प्रमोशन के लिए भी प्रियंका इंडिया आई थीं और वेब सीरीज का प्रमोट की थी। वहीं प्रियंका बॉलीवुड में फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी। प्रियंका के पास इस वक्त कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो 3 से 4 हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। जिनमें से एक का नाम लव अगेन है। 

    Tags