प्रियंका चोपड़ा बेटी को बर्फबारी में सैर कराती आईं नजर, निक जोनस ने भी की स्केटिंग

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी को लेकर बर्फबारी में मजे करने निकले, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

    प्रियंका चोपड़ा बेटी को बर्फबारी में सैर कराती आईं नजर, निक जोनस ने भी की स्केटिंग

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। वो जहां भी जाते हैं अपनी बेटी को लेकर भी जाते हैं और फुल मस्ती करते हैं। प्रियंका अभी अमेरिका के स्टेट कोलोराडो में घूमने निकले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। रेड एंड ब्लू चेक वाले व्हाइट गर्म जंपसूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों के खुला रखा है और साथ में चश्मा पहना है। निक और प्रियंका के साथ उनके कुछ और दोस्त भी साथ मे हैं। प्रियंका ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है, ''रोज परफेक्ट मोमेंट बनाते हुए।'' साथ में कुछ इमोजी पोस्ट किए हैं। निक जोनस ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक फायर और एक हार्ट वाला इमोजी कमेंट में किया है।

    वैसे निक भी यहां पूरी मस्ती कर रहे हैं। इस बर्फबारी वाले इलाके में निक जोनस बर्फ में स्केटिंग करते नजर आए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वो तेजी से नीचे की ओर जाते दिख रहे हैं। निक ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ''मैं ये महसूस कर सकता हूं।''

    प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपनी बेटी मालती का चेहरा दुनिया को दिखा दिया था। बेटी काफी प्यारी है। यहां तक कि इंटरनेट पर ये बातें चलने लगी थीं कि बेटी मालती निक पर गई है या प्रियंका चोपड़ा पर। फैंस दोनों के बचपन का फोटो कोलाज बनाकर शेयर कर रहे थे। वैसे आपको क्या लगता है कि बेटी किस पर गई है। हालांकि अभी शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका ने अपनी बेटी को नहीं दिखाया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ कुछ समय पहले ब्रिटिश वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। प्रियंका और बेटी दोनों ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। बेटी मालती प्रियंका की तरफ मुंह करके बैठी थी और देखने वालों को वो पीठ की तरफ से दिख रही थीं।

    Tags