Ramayana: रणबीर कपूर के राम बनने पर क्या बोल गए अरुण गोविल, कहा - 'वो बहुत...'

    रामायण में रणबीर कपूर का राम बनना अरुण गोविल को पसंद आया या नहीं? एक्टर बोले- वो बहुत...

    Ramayana: रणबीर कपूर के राम बनने पर क्या बोल गए अरुण गोविल, कहा - 'वो बहुत...'

    वैसे तो पर्दे पर कई बार रामायण (Ramayana) की कहानी दिखाई जा चुकी है। लेकिन अब तक रामानंद सागर की रामायण आइडल मानी जाती है जिसमें अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम का रोल किया था। अब इस समय दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी भी तीन पार्ट में रामायण बना रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम का रोल करेंगे और सई पल्लवी सीता होंगी।

    रणबीर कपूर बन रहे हैं तो इस पर अरुण गोविल का क्या रिएक्शन है? इस सवाल का काफी लोग जवाब जानना चाहते थे। उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर पूरी तरह से इस राम के रोल में जान फूंक पाएंगे। अरुण गोविल ने इस पर कहा, ''ऐसा हो सकता है या नहीं, ये तो समय बताएगा पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है किसी के बारे में। लेकिन, जहां तक ​​रणबीर का सवाल है, वो एक अच्छे एक्टर हैं।''

    उन्होंने आगे कहा, ''रणबीर एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं जितना जानता हूं मैं उनको, वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं। उनके अंदर संस्कार और संस्कृति काफी है। मैंने देखा है कई बार उनको, मुझे यकीन है कि वो इस रोल को करने के लिए अपने लेवल पर अपना बेस्ट देंगे।''

    कौन से एक्टर्स हुए फाइनल?

    रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा फिल्म में केजीएफ स्टार यश हैं जो रावण बनेंगे। हनुमान जी का रोल सनी देओल को मिला है। केकैई को रोल में लारा दत्ता को चुना गया है और शूर्पणखा के लिए रकुलप्रीत सिंह से बातचीत हो चुकी है।

    तीन पार्ट में होगी फिल्म

    फिल्म का पहला पार्ट सीता हरण पर खत्म होगा। वहीं दूसरे पार्ट में हनुमान जी की एंट्री होगी और वो प्रभु श्रीराम के लिए वानर सेना इक्ट्ठी करके पुल बनवाएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे पार्ट में राम और रावण के भयंकर युद्ध के बाद फिल्म खत्म कर दी जाएगी।

    Tags