रणबीर स्टारर रामायण से साई पल्लवी को रातों रात जाह्नवी कपूर ने किया रिप्लेस? सामने आई ये बात

    रामायण फिल्म में क्या अब नहीं होंगी साई पल्लवी? इस स्टार किड ने कर दिया रिप्लेस

    रणबीर स्टारर रामायण से साई पल्लवी को रातों रात जाह्नवी कपूर ने किया रिप्लेस? सामने आई ये बात

    इन दिनों दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश का नाम सामने आ चुका है। फिल्म से अकसर ही कई अपडेट्स सामने आते रहे हैं लेकिन मंगलवार को आए एक अपडेट ने हलचल मचा दी। दरअसल मंगलवार को अचानक से ये खबरें आने लगीं कि रामायण में जाह्नवी कपूर ने साई पल्लवी को रिप्लेस कर दिया है और अब वो सीता का रोल करेंगी।

    हालांकि ये खबर अब गलत साबित होती नजर आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि रामायण की कास्ट को लॉक किया जा चुका है। सोर्स ने बताया, ''रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, साईं पल्लवी को सीता की भूमिका के लिए चुना गया है, सनी देओल को हनुमान के रूप में देखा जाएगा और यश रामायण में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन और तैयारी का काम शुरू हो गया है क्योंकि निर्माता लेने के लिए तैयार हैं। फिल्म मार्च 2024 में फ्लोर पर होगी।"

    जाह्नवी कपूर के फिल्म में होने की बात पर सोर्स का कहना था, ''नहीं, ये बिल्कुल झूठ है। निहित स्वार्थ वाले लोग मीडिया और इंडस्ट्री में कास्टिंग को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। रामायण में सीता के किरदार के लिए कभी भी जान्हवी कपूर से संपर्क नहीं किया गया था। ये हमेशा आलिया भट्ट और साईं पल्लवी के बीच चयन था।"

    बता दें कि फिल्म से कुछ और नाम पिछले दिनों सामने आए थे। विभीषण के रोल के लिए साउथ के पॉपुलर स्टार विजय सेतुपति का नाम सामने आया है जो कि हाल ही में कैटरीना कैफ संग फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आए थे। इसके अलावा कैकेई को रोल के लिए लारा दत्ता का भी नाम आया है। वैसे तो कुंभकरण के रोल के लिए बॉबी देओल को भी अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म को हां नहीं कहा।

    Tags