आलिया-रणबीर की बेटी राहा के बर्थडे का मेन्यू आया सामने, सैंडविच से लेकर डोसा तक था शामिल
रणबीर और आलिया की बेटी के जन्मदिन पर थीं ये सारी खाने की चीजें, यहां देखें लिस्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का 6 नवंबर को जन्मदिन था। राहा पूरे एक साल की हो गई हैं। आलिया ने अपनी बेटी के लिए इंस्टा पर प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया था। बेटी के जन्मदिन पर रणबीर-आलिया ने एक पार्टी भी थी जिसमें करीन कपूर, पूजा भट्ट, महेश भट्ट और राहा की दादी-नानी भी शामिल हुई थीं। इस पार्टी का क्या मेन्यू था, अब ये भी हमारे सामने आ गया है।
दरअसल द प्राइवेट शेफ क्लब के हेड शेफ ने एक फोटो और एक वीडियो शेयर की है। फोटो में शेफ और उनकी टीम रणबीर और आलिया के साथ नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो में खाना बनाने वाली जगह दिख रही है और एक पैंपलेट भी टंगा हुआ है जिसमें कई आइटम दिख रहे हैं। राहा के बर्थडे मेन्यू में फ्राइज़, रिबन सैंडविच, ब्री चिली चीज़ टोस्ट, टैकोस और डोसा जैसी कई चीजें शामिल थीं।
राहा के बर्थडे पर मौसी शाहीन भट्ट भी पहुंची थीं। शाहीन ने भी बर्थडे की झलकियां दिखाई हैं। उन्होंने राहा के एक साल पूरा होने पर जो केक पर 1 नंबर था, वो शो किया और उसमें राहा का नाम लिखा।
आलिया के बर्थडे पर पैपराजी के के लिए भी केक भिजवाया गया था। इसकी वीडियोज भी सामने आई हैं। जिसमें दो लोग मफिन और बर्थडे केक लेकर खड़े हैं जो कि पैपराजी के लिए आया है।
राहा एक साल की हो गई हैं और अब करीब 5-6 महीने के लिए रणबीर कपूर घर पर ही रहेंगे। उन्होंने ये ऐलान किया है कि वो अपनी बेटी के साथ वक्त बिताएंगे। उन्हें लगता है ये कि ये सही वक्त है क्योंकि बेटी के जन्म से लेकर अब तक वो उसे पूरा टाइम नहीं दे पाए हैं। इतना ही नहीं एक्टर साथ रहने के लिए नॉन वेज और सिगरेट भी छोड़ रहे हैं।