रणबीर कपूर आलिया भट्ट बेटी को लेकर जामनगर से वापस लौटे, राहा की क्यूटनेस ने तैमूर जेह को भी छोड़ा पीछे

    राहा के आगे सभी स्टारकिड रहे पीछे, करीना के छीटे बेटे जेह ने पैपराजी को दिखाई जीभ, चिढ़ाया 

    रणबीर कपूर आलिया भट्ट बेटी को लेकर जामनगर से वापस लौटे, राहा की क्यूटनेस ने तैमूर जेह को भी छोड़ा पीछे

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुके हैं। देश-विदेश से आये नामी सेलेब्रिटीज ने फंक्शन में चार चांद लगाए और अब घर लौट रहे हैं। गुजरात के जामनगर में पिछले तीन-चार दिनों से सितारों का मेला लगा था। ऐसा लग रहा था जैसे फेस्टिवल की धूम हो। तीन दिन तक स्पेशल शामों को एन्जॉय करने के बाद सेलेब्रिटीज अपने घर लौट रहे हैं। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपनी बेटी राहा को लेकर घर के लिए निकल गये हैं।

    राहा कपूर के लिए सबसे बड़ी पार्टी थी। शायद उन्होंने अपने जन्म के बाद पहली बार इतने सारे लोगों को एक साथ देखा होगा। स्टार कपल ने भी मीडिया या कैमरों की परवाह किये बिना सभी से बेटी की मुलाकात करवाई। अब एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें रणबीर बेटी आलिया को लिए अपनी गाड़ी तक जा रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस भी पति का हाथ थामे नज़र आई। दुनिया के सबसे बड़े सितारे इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। लेकिन अब सबकी नज़र सबसे छोटी स्टार राहा की क्यूट =नेस पर टिकी है। राहा की क्यूटनेस ने तो करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बच्चों तैमूर और जेह को भी पीछे छोड़ दिया।

    करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों के साथ इस जश्न का हिस्सा बने थे। एक वक़्त था जब तैमूर की एक झलक के लिए पैपराजी लंबा इंतजार करते थे। लेकिन अब राहा की क्यूटनेस ने सभी स्टारकिड को पीछे छोड़ दिया है। राहा को कपूर परिवार की चमकीली आंखे मिली हैं जिन्हें देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे।

    बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसी साल नवंबर में एक्ट्रेस ने राहा को जन्म दिया। अब राहा डेढ़ साल की हो गई हैं और पैपराजी वर्ल्ड को समझ रही हैं। सोशल मीडिया पर राहा सबसे छोटी और पॉपुलर सेलेब्स बन गई हैं।-

    Tags