जेह की बर्थेडे पार्टी में बेटी राहा को संभालते दिखें रणबीर कपूर, भांजी समारा संग दिखीं खास बॉन्डिंग

    एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे जेह का आज जन्मदिन है। पार्टी में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा और भांजी समारा के साथ पहुंचे हुए दिखाई दिए।

    जेह की बर्थेडे पार्टी में बेटी राहा को संभालते दिखें रणबीर कपूर, भांजी समारा संग दिखीं खास बॉन्डिंग

    एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे जेह का आज जन्मदिन है। ये कपल अपने बेटे का तीसरा जन्मदिन बेहद ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। जेह के लिए उनके मम्मी-पापा ने बेहद ही शानदार पार्टी को ऑर्गनाइज किया है। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए हैं। इस पार्टी से जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां हम दो वीडियो की बात कर रहे हैं। एक वीडियो में वो एक्टर रणबीर कपूर अपनी भांजी समारा साहनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को पार्टी में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर जो पहला वीडियो सामने आया है उसमें पहले समारा पैपराजी के साथ खड़ी हुई नजर आती है। तभी उन्हें ज्वाइन करने का काम उनके मामा रणबीर कपूर करते हैं। दोनों हाथ रखकर एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए दिखाई देते हैं। मामा-भांजी की ये जुड़ी सभी को पसंद आ रही है। आप भी यहां देखिए दोनों का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर की बॉन्डिंग

    इसके बाद दूसरे वीडियो की बात करें तो उसमें रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोदी में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। पिता और बेटी एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। राहा का चेहरा भले ही सामने से नजर नहीं आया है, लेकिन साइड फेस के साथ भी वो काफी क्यूट लग रही है। रणबीर कपूर ब्लैक की शर्ट और ब्राउन कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता राहा औऱ रणबीर कपूर का वीडियो। 

    जमकर आए फैंस के कमेंट्स

    इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- हैंडसम डैड के साथ प्यारी बेटी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- प्यारी और क्यूटी पाई राहा। इसके अलावा दिल वाली इमोजी भी यूजर्स ने वीडियो पर शेयर की है। 

    Tags