रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में बनवाएंगे टैटू, बेटी राहा का होगा नाम?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ करेंगे ये काम, बेटी राहा से जुड़ा है मामला?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में बनवाएंगे टैटू, बेटी राहा का होगा नाम?

    आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल मे हैं। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इससे पहले गली बॉय में नजर आए थे तब भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 

    आलिया इस फिल्म की सक्सेस एंजॉय कर ही रही थीं कि अब उनकी दूसरी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम हार्ट ऑफ स्टोन है और ये आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म है। इसमें गेल गैडोट लीड रोल मे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल एक्ट्रेस इस फिल्म के भी प्रमोशन में जुटी हैं।

    आलिया ने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया कि वो अपनी लाइफ से बहुत खुश हैं और हों भी क्यों ना। उनकी पूरी फैमिली बन गई है और वो उनका प्रोफेशनल करियर भी बढ़िया चल रहा है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ फैंस के लिए छोटी सी जानकारी शेयर की है। उन्होंने प्रमोशन के दौरान बताया कि वो और रणबीर कपूर एक साथ टैटू बनवाने वाले हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये टैटू किस बारे में होगा। क्या दोनों एक जैसा ही टैटू बनवाएंगें? फैंस को स्टार्स के टैटू को लेकर काफी जिज्ञासा रहती है। कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ये टैटू उनकी बेटी राहा से संबंधित होगा या हो सकता है कि वो अपनी बेटी का नाम भी लिखवा सकते हैं।

    वहीं आलिया की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र की अगली फ्रेंचाइजी का हिस्सा तो होंगी है। वहीं खबर है कि वो नीतेश कपूर की रामायण में सीता का रोल करेंगी।

    Tags