राहा के पापा बा बर्थडे स्पेशल बनाने पहुंची दादी नीतू, रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मचाया धमाल

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपने बेटे को शानदार सरप्राइज दे दिया है। 

    राहा के पापा बा बर्थडे स्पेशल बनाने पहुंची दादी नीतू, रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मचाया धमाल

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज रणबीर कपूर 41 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। बीती रात ही नीतू कपूर रणबीर कपूर के घर जा पहुंचीं। यहां पर नीतू कपूर रणबीर कपूर के लिए केक लेकर पहुंची थीं। जिसके बाद रणबीर कपूर ने अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस बात का सबूत रणबीर कपूर की मम्मी की लेटेस्ट पोस्ट है। 

    कुछ समय पहले ही नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। इन स्टोरीज में रणबीर कपूर का केक साफ नजर आ रहा है। इनमें से एक केक पर लिखा है हैप्पी बर्थडे रेहा के पापा...। फैंस कयास लगा रहे हैं कि रेहा के पापा वाला केक नीतू कपूर ही लेकर आई हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर के लिए पूरी टेबल को फूलों से सजाया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा,मैंने अपने मोस्ट स्पेशल वन के साथ बर्थडे सेलीब्रेट कर ही लिया। 

    वहीं अपनी दूसरी स्टोरी में नीतू कपूर ने रणबीर कपूर की एक शानदार फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे...। मैं खुशनसीब हूं जो मुझे ऐसा इंसान मेरी जिंदगी में मिला...। इस तस्वीर में रणबीर कपूर सूटबूट में डांस करते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर की ये पोस्ट सामने आते ही लोगों ने राहा के पापा को विश करना शुरू कर दिया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

    बता दें क पिता बनने के बाद रणबीर कपूर पहली बार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर भी परिवार के साथ समय बिताने जा पहुंचीं। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

    Tags