रणबीर कपूर ने बॉबी देओल को किया कॉपी, हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप (वीडियो)

    रणबीर कपूर ने ऑन स्टेज ऐसा क्या किया कि हंस पड़े बॉबी देओल? वीडियो देखकर आपको भी जाएगी हंसी

    रणबीर कपूर ने बॉबी देओल को किया कॉपी, हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप (वीडियो)

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल दोनों ही इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल के प्रमोशन में जोरशोर से जुड़े हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और दोनों ही काफी जबरदस्त तरीके से फिल्म में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में शर्टलेस सीन तो दर्शकों को दीवाना ही बना दिया है। दिल्ली के बाद अब दोनों मुंबई के एक प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। यहां पर रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया का बॉबी देओल भी देखकर हंसने लगे।

    दरअसल एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें रणबीर कपूर अचानक ही बात करते करते बॉबी देओल की फिल्म का एक गाना 'तेरी अदाओं पे' गाने लगते हैं और इसपर बॉबी देओल की तरह डांस करने लगे हैं। वहां बैठे सब लोग हंस पड़ते हैं और खुद बॉबी देओल भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाते। ये वीडियो लोग इंटरनेट पर काफी पसंद कर रहे हैं और इसे खूब देखा जा रहा है।

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल का जितना ऑफ स्क्रीन यराना दिख रहा है, दोनों ऑन स्क्रीन उतने ही कट्टर दुश्मन बने हैं। दोनों एक दूसरे पर जमकर बरसते दिखेंगे। खबरों के मुताबिक ये भी पता चला है कि बॉबी देओल का फिल्म में डायलॉग नहीं है। वो चुप रहकर ही कहर बरसाएंगे। ट्रेलर में ही दिख रहा है कि रणबीर कपूर के हाथों बॉबी देओल के किसी करीबी का खून हो जाता है और वो रणबीर से उसका बदला लेते हैं।

    ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन एनिमल का विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर से क्लैश होगा जिसमें वो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों की जबरदस्त टक्कर थिएटर्स पर देखने को मिलेगी। लेकिन लोग किसे देखना ज्यादा पसंद करेंगे, ये तो रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा।

    Tags