रणबीर कपूर क्यों ले रहे हैं 6 महीने का ब्रेक, जबकि इन फिल्मों की करनी है शूटिंग

    रणबीर कपूर एक्टिंग से लेंगे 6 महीने का ब्रेक और आराम से घर पर रहेंगे, जानिए ऐसा क्यों?

    रणबीर कपूर क्यों ले रहे हैं 6 महीने का ब्रेक, जबकि इन फिल्मों की करनी है शूटिंग

    रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा मे हैं। ये फिल्म इस साल के आखिर में 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपने आने वाली फिल्म ब्राह्मास्त्र 2 पर चर्चा की है। लेकिन इन सबके बीच में एक्टर ने करीब 6 महीने ब्रेक लेने का भी ऐलान कर दिया है। यानी वो इतने टाइम के लिए कोई फिल्म शूट नहीं करने वाले हैं। लेकिन आखिर माजरा क्या है?

    दरअसल रणबीर ने अपने फैंस के साथ जूम कॉल पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं क्योंकि उसके जन्म के बाद से वो एनिमल की शूटिंग और बाकी कामों में बिजी थे। दरअसल अब आलिया भट्ट भी अपनी नई फिल्म जिगरा की शूटिंग में लग जाएंगी। तो इस बीच रणबीर अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।

    रणबीर ने कहा, ''राहा अब घुटनों के बल चलने लगी है। वो बहुत प्यार दे रही है और पा और मां जैसे शब्द बोलने की कोशिश कर रही हैं। ये उसके पास रहने के लिए सबसे अच्छा वक्त है और मेरे लिए ये हमेशा खूबसूरत रहेगा।''

    एनिमल में खतरनाक रोल

    रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में एक खतरनाक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। टीजर में इसकी झलक भी साफ मिल चुकी है और फैंस तो ये फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आएंगी। 

    ब्रह्मास्त्र 2 पर अपडेट

    हाल की जूम कॉल में रणबीर कपूर ने ये भी अपडेट दिया था कि ब्रह्मास्त्र 2 का लेवल 10 गुना बढ़ने वाला है। पिछली फिल्म में जो भी खामियां थीं, उनको सबको ध्यान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वो अगले साल के आखिर में या साल 2025 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

     

    Tags