प्राउड डैड की तरह गोदी में बेटी राहा को लेकर घूमते दिखें रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन ने भी लुटाया प्यार

    एक्टर रणबीर कपूर-एक्ट्रेस आलिया भट्ट का बेटी राहा के साथ एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया है। 

    प्राउड डैड की तरह गोदी में बेटी राहा को लेकर घूमते दिखें रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन ने भी लुटाया प्यार

    एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे बेस्ट और पावर फुल कपल्स में से एक हैं। जब भी उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो फैंस उन्हें देखकर काफी इंप्रेस होते हैं। रणबीर और आलिया से ज्यादा उनकी बेटी राहा लोगों के बीच ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों ये कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट केप्री वेडिंग फंक्शन्स का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वक्त वो जामनगर में है उनके साथ उनकी बेटी राहा भी है। आलिया के बाद एक्टर रणबीर कपूर का अपनी बेटी राहा के साथ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। उनकी रणबीर के पीछे राहा की प्यारी मॉम आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। जैसे ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा के साथ पार्टी में एंट्री मारी तो सभी की निगाहे उन्हीं पर आकर टिक गई। राहा को देखकर एक्टर अभिषेक बच्चन भी काफी खुश हो गए और उन्होंने राहा को खूब प्यार दिया। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ वीडियो।

    राहा की क्यूटनेस ने जीता दिल

    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा के वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही प्यारी है राहा। वहीं, कुछ यूजर्स तो दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए पोस्ट पर नजर आए हैं। वैसे राहा की क्यूटनेस की बात करें तो प्यारी सी फ्रॉक और दो चोटियां के साथ राहा सच में काफी क्यूट लग रही है। रणबीर कपूर एक प्राउड डैड की तरह अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी का ख्याल बहुत ही अच्छे से रखते हैं। 

    Tags