आलिया भट्ट के बाद रानू मंडल बनी दुल्हन, वीडियो में देखिए किस तरह से गाया कच्चा बादाम गाना

    रानू मंडल का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में रानू एक दुल्हन बनी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही देखिए किस तरह से गा रही है कच्चा बादाम गाना।

    आलिया भट्ट के बाद रानू मंडल बनी दुल्हन, वीडियो में देखिए किस तरह से गाया कच्चा बादाम गाना

    एक बार फिर से रानू मंडल लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई हैं। रानू मंडल ने लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर इंटरनेट सेंसेंशन बनने का काम किया था। अब एक बार फिर से रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। नए वीडियो में रानू मंडल दुल्हन के अवतार में नजर आई हैं। 

    वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के साथ मैच किया हुआ है। साड़ी पहने हुए रानू मंडल दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में गोल्डन डबल लेयर्ड नेकलेस तक पहना हुआ है। साथ ही मैचिंग झुमकियां भी कैरी की हुई है। इतना ही नहीं रानू मंडल मांग टीका लगाए हुए और नाक में नथनी पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं।

    रानू मंडल अब अपने ही अंदाज में कच्चा बादाम गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही डांस करने की कोशिश भी कर रही हैं। वीडियो के एंड में रानू फैंस को वेव करती हुई दिखाई दी हैं। उन्हें कच्चा बादाम गाना गाता देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इससे पहले भी रानू मंडल ने कच्चा बादाम गाना गया था, जिससे जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब वो दुल्हन बनी हुई दिखाई दे रही हैं। कई यूजर्स तो रानू मंडल के लुक को देखकर उनका मजाक बनाते हुए भी दिखाई दिए हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल ने पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर एक प्यार का नगमा है गाना गाया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो देखकर लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की थी। उनकी आवाज से इंप्रेस होकर हिमेश रेशमिया ने फिर उनके साथ गाना भी गाया था। 

    Tags