करेंट लगा रे गाना: रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को ऐसे नाचते देख आपको भी करेंट लग जायेगा, देखिये

    गाने की शुरुआत दीपिका पादुकोण के साउथ अवतार से होती है। एक्ट्रेस चेन्नई एक्सप्रेस की मीन्नमा बनी नज़र आ रही हैं। लेकिन जैसे ही रणवीर एंट्री लेते हैं तो दोनों की जबरदस्त एंट्री से आप सब को करेंट जरुर लग सकता है।

    करेंट लगा रे गाना: रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को ऐसे नाचते देख आपको भी करेंट लग जायेगा, देखिये

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर देखने के बाद दीपिका पादुकोण के डांस सॉन्ग का इंतजार हो रहा था। आज मेकर्स ने गाना रिलीज़ कर फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। गाना देखने के बाद आप भी करेंट लगा की धुन पर झूमते नज़र आओगे।

    Current laga song

    गाने की शुरुआत दीपिका पादुकोण के साउथ अवतार से होती है। एक्ट्रेस चेन्नई एक्सप्रेस की मीन्नमा बनी नज़र आ रही हैं। लेकिन जैसे ही रणवीर एंट्री लेते हैं तो दोनों की जबरदस्त एंट्री से आप सब को करेंट जरुर लग सकता है। ये गाना सच में देखने लायक है। रणवीर और दीपिका पहली बार इस तरह के मस्ती भरे गाने में नज़र अ रहे हैं।

    गाने करेंट लगा की एनर्जी मैच करने के लिए दोनों ने जबरदस्त डांस किया है। इन्हें ऐसे नाचता देख आप समझ पायेंगे कि ये डांस कई दिनों की मेहनत के ऐसा जबर हुआ है। दोनों की तगड़ी रिहर्सल दिख रही है। वैसे ये रोहित शेट्टी की फिल्म है तो उनकी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर्स की गिनती नहीं होती है।

    अब फिल्म की कहानी की बात करें तो ये 1960 के दशक पर बेस्ड है। जब सोशल मीडिया, मोबाइल फ़ोन का ज़माना नहीं था। फिल्म में रणवीर डबल रोल में हैं। एक आम इंसान और दूसरा इलेट्रिक मैन जिसे बिजली के झटकी यानी करंट नहीं लगता है। ट्रेलर को देखने के बाद आप बहुत कंफ्यूज हो जायेंगे। कौन इलेक्ट्रिक मैन है और कौन आम इंसान ये समझना मुश्किल लगता है। इस वजह से आपको कहानी का ज़रा भी आईडिया नहीं लगता। हां, कार्टून में जैसी खूबसूरत दुनिया होती है। वैसी ही दुनिया इस फिल्म की है।

    इस फिल्म में रोहित शेट्टी की फिल्मों के खास एक्टर्स नज़र आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, वृजेश हिरजी, आश्विन कलसेकर जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

    Tags