सर्कस ट्विटर रिव्यू: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म हुई फ्लॉप, 'अवतार 2' देखने जा रहैं लोग

    सर्कस रिव्यू: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म मुंह के बल गिरी, बॉक्स ऑफिस पर हुई फजीहत

    सर्कस ट्विटर रिव्यू: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म हुई फ्लॉप, 'अवतार 2' देखने जा रहैं लोग

    रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को थिएटर्स पर रिलीज हो गई है। लेकिन पहले दिन रही रिलीज होते फिल्म की धज्जियां उड़ने लगीं। मॉर्निंग शोज देखने वाले लोगों ने ही फिल्म के रिव्यू ट्विटर पर शेयर करने शुरू कर दिए थे और उसके बाद भी ऐसा ही सिलसिला जारी रहा। फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यू मिले। किसी ने फिल्म को 2 स्टार दिए तो किसी ने कहा कि फिल्म से काफी निराशा हाथ लगी। जबकि ये रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म थी। इसलिए भी लोगों को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें थीं।

    एक यूजर ने लिखा, ''अभी सर्कस देखी, 138 मिनट में से सिर्फ 2 या 3 मिनट ही कॉमेडी है। पैसे और टाइम दोनों की बर्बादी है। रणवीर सिंह की एक्टिंग खराब है और हमेशा की तरह रोहित शेट्टी की डायरेक्शन है।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''फिल्म बोरिंग और स्लो है। रोहित शेट्टी की सबसे खराब फिल्म है। रणवीर सिंह पीले पड़ गए हैं और बोरिंग और ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। फिल्म में जरा सी भी कॉमेडी नहीं है।'' एक यूजर ने तो कहा कि उसे ट्विटर पर बेकार रिव्यूज मिल रहे हैं तो वो फैमिली के साथ अवतार देखने जा रहा है।

    रणवीर सिंह का फिल्म में डबल रोल है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की साथ में ये तीसरी फिल्म है। पहली बार दोनों ने साथ में सिंबा में काम किया था। इसके बाद सूर्यवंशी में भी रणवीर सिंह नजर आए थे। हालांकि उनका वो कैमियो था। अब सर्कस में दोनों ने साथ काम किया लेकिन दर्शकों के दिल पर राज नहीं कर पाए।

    Tags