रैंप वॉक के बीच में अपनी बीवी दीपिका को देखकर फिसले रणवीर सिंह, जा पहुंचे किस करने!

    रणवीर सिंह रैंप वॉक के बीच में ही दीपिका को किस करने पहुंचे, हैरान रह गए लोग

    रैंप वॉक के बीच में अपनी बीवी दीपिका को देखकर फिसले रणवीर सिंह, जा पहुंचे किस करने!

    बीती रात मनीष मल्होत्रा ने एक फैशन शो ऑर्गनाइज किया था जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीड एक्टर्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने भी रैंप वॉक किया। इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर सिंह ने एक ट्रेडिशनल कुर्ता पहना था जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे और हमेशा की तरह अपने स्टाइल में मस्तमौला होकर रैंप पर आए। वहीं आलिया भट्ट ने भी सिल्वर लहंगा पहना था और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने पहले एक एक बार अकेले और फिर साथ में वॉक किया।

    इस दौरान जब रणवीर सिंह अकेले वॉक कर रहे थे तब उन्हें दर्शकों के बीच उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण नजर आईं। अब बीवी को देखते ही रणवीर सिंह फिसल गए और तुरंत उनके पास जाकर उन्हें किस करने लगे। ये देखकर हर कोई हैरान हो गया था। इसके अलावा रणवीर सिंह बीच में ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से भी बातचीत करते नजर आए। रणवीर अपने इसी तरह के मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

    रणवीर और आलिया की ये रैंप वॉक की वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रही हैं। लोग कह रहे हैं कि रॉकी और रानी एक साथ रैंप पर आए हैं। दोनों ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी और रानी का रोल कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म को काफी समय बाद करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये पूरी करण स्टाइल फिल्म होने वाली है जो कि ट्रेलर से साफ हो गया था। रणवीर और आलिया दोनों लगातार फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। आलिया गुजरात और दिल्ली की प्रमोशन में साड़ी में नजर आई थीं और बहुत प्यारी लग रही थीं।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इसी महीने 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए रणवीर और आलिया एक बार फिर से साथ आए हैं। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय में साथ नजर आए थे। 

    Tags