अरिजीत सिंह को अपने सामने देख रणबीर कपूर ने घुटनों पर बैठ कर किया नमन, सिंगर का था ऐसा रिएक्शन

    अरिजीत सिंह ने रणबीर कपूर की फिल्मों के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उन्होंने 'एनिमल' का 'सतरंगा' नया गाना है। रणबीर अरिजीत के साथ उनके चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में शामिल हुए। 

    Ranbir And Arijit

    Ranbir And Arijit

    अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए रणबीर कपूर ने रणबीर कपूर ने शनिवार रात फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। रणबीर कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रणबीर और अरिजीत घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाकर एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर क्लिप साझा कर लिखा, 'विनम्रता, सम्मान, प्रशंसा।'

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में रणबीर कपूर मंच पर अपने फेमस सांग 'चन्ना मेरेया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर में अरिजीत के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' के गाने 'रसिया' पर भी डांस किया। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' फिल्म सितंबर 2022 में रिलीज़ हुई थी। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सम्मान दो और सम्मान लो का परफेक्ट एक्साम्प्ल।'अन्य ने लिखा, 'एक-दूसरे का सम्मान करें।' एक अन्य ने उस पल के लिए कहा, 'एक फ्रेम में दो गॉट।'एक यूजर ने रणबीर की 2011 की फिल्म को भी याद कर लिखा, 'रॉकस्टार याद आ गया।' 

    अरिजीत ने रणबीर के लिए कई गाने गाए हैं जो उनके सबसे बड़े चार्टबस्टर साबित हुए। इनमें रणबीर के कुछ बेहतरीन गाने जैसे 'ऐ दिल है मुश्किल' का 'चन्ना मेरेया' और टाइटल ट्रैक, 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन - शिवा का 'केसरिया', 'रॉय' का 'सूरज डूबा है', 'तमाशा' का 'अगर तुम साथ हो', 'ये जवानी है दीवानी' का 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' और 'इलाही' और 'बर्फी' का 'फिर ले आया दिल' और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

    रणबीर कपूर की अब अपनी फिल्म 'एनिमल' जल्द ही रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। यह 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अरिजीत सिंह ने रणबीर कपूर की नई फिल्म 'एनिमल' के लिए नया गाना 'सतरंगा' गाया है। यह गाना पिछले हफ्ते रिलीज़ हुआ जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक मैरिड कपल के रूप में नजर आए। इस फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

    Tags