आरसी 16 की शूटिंग हुई शुरू, पूजा सेरेमनी में यूं नजर आई राम चरण-जान्हवी कपूर की जोड़ी

    एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साउथ के एक्टर राम चरण के साथ अपनी शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर आज पूजा सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें फिल्म की पूरी टीम साथ नजर आई।

    आरसी 16 की शूटिंग हुई शुरू, पूजा सेरेमनी में यूं नजर आई राम चरण-जान्हवी कपूर की जोड़ी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच छाई रहती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जल्दी साउथ एक्टर राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जान्हवी कपूर और राम चरण फिल्म आरसी 16 में साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। आज हैदराबाद में फिल्म को लेकर पूजा सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें वो ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दी।

    दरअसल एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी है कि फिल्म आरसी 16 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जान्हवी कपूर तस्वीर में एक्टर राम चरण और उनके पिता और सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों एक्टर साउथ इंडियन गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा- स्पेशल डे और स्पेशल शुरुआत। जान्हवी कपूर ने एक नहीं बल्कि अपनी चार तस्वीरें पोस्ट के साथ शेयर की हैं। उन सभी तस्वीरों में वो काफी कमाल की नजर आ रही हैं। 

    आरसी 16 को लेकर सातवें आसमान पर है फैंस की खुशी

    जान्हवी कपूर के पोस्ट पर फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बधाई हो। इसके साथ बाकी यूजर्स पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले ऐसी खबर थी कि इस फिल्म के नाम को तय नहीं किया गया है, लेकिन अब ये चीज साफ हो गई है कि फिल्म का नाम आरसी 16 होगा। इस खबर को लेकर जान्हवी कपूर और राम चरण के फैंस की खबर सातवें आसमान पर मौजूद है। दोनों को एक साथ काम करता देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। ऐसा पहली बार है जब जान्हवी कपूर एक्टर राम चरण के साथ काम करने जा रही है।

    Tags