अपनी ही शादी में घबरा कर बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर-नीतू कपूर, नशे में धुत हुए लिए थे ऐसे सात फेरे

    नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़ा एक बड़ा औऱ दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे नशे में धुत होकर उन्होंने और ऋषि कपूर ने लिए थे सात फेरे।

    अपनी ही शादी में घबरा कर बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर-नीतू कपूर, नशे में धुत हुए लिए थे ऐसे सात फेरे

    एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और फैंस की तरह से उनसे अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं, इन सबके बीच नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर और उनके पति ऋषि कपूर से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा उनकी शादी से जुड़ा सामने आया है। खुद नीतू कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि किस तरह से वेडिंग सेरेमनी में वो और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे और सात फेरे लेते वक्त दोनों नशे में थे।

     22 जनवरी 1980 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी आरके हाउस में हुई थी। दोनों की शादी में पांच हजार लोग शामिल हुए थे। फिल्म जगत के कई सारे फेम्स चेहरे शादी में शामिल हुए थे। नीतू कपूर ने उन्हीं पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि शादी में इतने सारे लोगों को देखकर वो और ऋषि कपूर दोनों घबरा गए थे। दोनों कई बार बेहोश हो गए थे। इसके बाद दोनों ने शराब पी और शादी की सारी रस्में निभाई।

    नीतू कपूर ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। जब वरुण ने नीतू कपूर से पूछा कि क्या वो अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी में शामिल हुए थे। तब अनिल कपूर ने मजाक करते हुए कहा- मेरी शादी में मैं खुद नहीं था। इतने कम लोग थे कि मुझे खुद को ढूंढना पड़ा। इसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि अनिल की शादी में केवल पांच लोग थे, जब उनकी शादी में पांच हजार लोग शामिल थे। अनिल कपूर ने बताया कि वो भी दोनों की शादी में शामिल हुए थे।

    शादी में पहुंचे थे जेबकतरे

    नीतू कपूर ने अपनी बात में कहा, 'ओह माय गॉड! मेरी शादी में जेबकतरे थे। उन्होंने मुझे गिफ्ट्स दिए, जिनमें अंदर रॉक (पत्थर) और चप्पलें थीं। उन सभी ने अच्छे से तैयार होकर अंदर एंट्री की थी तो हमें लगा कि वो मेहमान हैं। वो इसलिए ऐसा कर पाए, क्योंकि वो बहुत बड़ी वेडिंग सेरेमनी थी। जब हमने गिफ्ट्स ओपन किए तो उनमें पत्थर और चप्पलें थीं और ये बहुत अजीब था।'

    नशे में लिए थे सात फेरे

    अपनी शादी के दिनों को याद करते हुए नीतू कपूर ने आगे कहाहैं, 'जब हम शादी कर रहे थे तो मैं बेहोश हो गई और फिर मेरे पति बेहोश हो गए। हम दोनों बेहोश हो गए। मैं बेहोश हो गई, क्योंकि बहुत सारे लोग थे और मेरे पति को भीड़ से डर लगता था तो वो घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही वो बेहोश हो गए थे। फिर उसने ब्रैंडी (शराब) पी। मैंने भी ब्रैंडी पी और इस तरह से हमारी शादी हुई थी। जब मैं फेरे ले रही थी, तब मैं नशे में थी।'

    Tags