जुग जुग जियो के बाद अनिल कपूर और वरुण धवन इस हिंदी फिल्म के रीमेक में साथ करेंगे काम?

    वरुण धवन और अनिल कपूर फिल्म जुग जुग जियो के बाद एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। अनिल कपूर ने इच्छा जताई है कि वो 

    जुग जुग जियो के बाद अनिल कपूर और वरुण धवन इस हिंदी फिल्म के रीमेक में साथ करेंगे काम?

    वरुण धवन और अनिल कपूर हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफोर्रम कर रही है। फिल्म कॉमेडी और इमोशन्स दोनों का तड़का है। इसमें रिश्तों के अहमियत और शादीशुदा जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है कि कैसे बात डिवोर्स तक आ जाती है और फिर कैसे बात संभाली जाती है। फिल्म में वरुण और अनिल कपूर ने पिता और बेटे का रोल किया है। दोनों ने एक साथ स्क्रीन पर काफी कमाल किया है। ऑफ स्क्रीन भी दोनों एक्टर्स की काफी बढ़िया तालमेल हो गई है।

    ऐसे में अनिल कपूर और वरुण धवन दोनों एक साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। दरअसल बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए अनिल कपूर ने खुद ही कहा है कि डेविड धवन की फिल्म दीवाने मस्ताने का रीमेक बनना चाहिए और इसमें वरुण धवन को होना चाहिए। इसके बाद वो खुद ही बोल पड़ते हैं कि वो और वरुण धवन दोनों इस फिल्म में काम करेंगे। बाकी डेविड धवन से पूछने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस बताना है और वो इस फिल्म को बनाएंगे। इसके बाद वरुण धवन और अनिल कपूर दोनों हाथ मिला लेते हैं। बता दें कि अनिल कपूर खुद दीवाना मस्ताना फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं।

    अनिल कपूर और वरुण धवन की ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग काफी अच्छी बन गई है। ये बॉन्डिंग जुग जुग जियो में भी दिखाई दी है। जाहिर है अब अगर दोनों एक बार फिर साथ आते हैं तो ऑडियंस को एंटरटेनमेंट ही मिलेगा। जुग जुग जियो ने अब तक इंडिया में 60 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बात करें वर्ल्डवाइड की तो ये कलेक्शन 100 करोड़ से ऊपर हो चुका है।

    Tags