सलमान खान को नहीं दिखा सिर के उपर तिरंगा, यूजर बोले 'अपनी दुनिया में मस्त है'

    इस वीडियो में एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां मौजूद पैपराजी सलमान को झंडे के साथ एक तस्वीर खींचने के लिए बोलते रहे। लेकिन दबंग खान को इतने लोगों के कहने के बाद भी सिर के ऊपर का तिरंगा नज़र नहीं आया। एक्टर यहां वहां देखते नज़र आये।

    सलमान खान को नहीं दिखा सिर के उपर तिरंगा, यूजर बोले 'अपनी दुनिया में मस्त है'

    आज देश भर में स्वंतत्रता दिवस की धूम है। आम लोगों के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों ने भी आज आने घर, बालकनी में तिरंगा लहरा कर आजादी का जश्न मनाया। लेकिन हमारे दबंग खान तो अलग ही दुनिया मे मस्त दिखे। उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां मौजूद पैपराजी सलमान को झंडे के साथ एक तस्वीर खींचने के लिए बोलते रहे। लेकिन दबंग खान को इतने लोगों के कहने के बाद भी सिर के ऊपर का तिरंगा नज़र नहीं आया। एक्टर यहां वहां देखते नज़र आये।

    सलमान के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट कर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा 'सलमान अपनी मस्ती में मस्त हैं', अन्य ने लिखा 'गन के लिए लाइसेंस ले लिया, तिरंगा नहीं दिखा। इसे'देखिये ये वीडियो-

    बता दें, सलमान खान इन दिनों कई बड़े प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास कैटरीना कैफ के साथ ' टाइगर 3' है। पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के लिए ही शायद सलमान लेह लद्दाक के लिए रवाना हुए हैं। अब डंग महान को देखने का इंजतार हो रहा है। वैसे आखिरी बार सलमान को आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था। अब थिएटर पर अगली रिलीज़ का इंतज़ार हो रहा है।

    Tags