सोहेल खान के बर्थडे बैश में मीडिया पर आगबबूला सलमान खान, वजह जानकर फैंस को लगेगा झटका

    हाल ही में सलमान खान ने मीडिया की अच्छे से क्लास लगा दी। सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। 

    सोहेल खान के बर्थडे बैश में मीडिया पर आगबबूला सलमान खान, वजह जानकर फैंस को लगेगा झटका

    सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो कि अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान से पंगा लेने वाला कभी भी चैन से नहीं जी पाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में सलमान खान ने अपने गुस्से पर काफी कंट्रोल किया है। बावजूद इसके सलमान खान का गुस्सा अब भी बाहर आ जाता है। कभी सलमान खान बिग बॉस के सितारों पर भड़क जाते हैं तो कभी मीडिया की क्लास लगा देते हैं। इसी बीच सलमान खान को फिर से गुस्सा आ गया है। इस बार सलमान खान का गुस्सा मीडिया पर निकला है। इस बात का सबूत सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो है। 

    इस वीडियो में सलमान खान मीडिया को पीछे रहने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। दरअसल बीते दिन सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। यहां पर सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। इस दौरान मीडिया ने सलमान खान और उनके परिवार को घेर लिया। पार्टी खत्म होने के बाद सलमान खान घर जाने के लिए अपनी कार में बैठ गई। इसी बीच सलमान खान के पिता पिता को मीडिया ने घेर लिया। 

    बस फिर क्या था... बिना देर किए सलमान खान अपनी कार से उतर गए। इस दौरान सलमान खान ने मीडिया को पीछे हटने के लिए कहा। सलमान खान का गुस्से वाला ये अंदजा देखकर मीडिया के लोग घबरा गए। जिसके बाद सलमान खान अपने माता पिता के साथ घर रवाना हो गए। अब सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    सलमान खान का रिएक्शन देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इस पार्टी में सलमान खान के साथ हेलन भी नजर आईं। बता दें हाल ही में सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस अब सलमान खान को वाई प्लस सिक्योरिटी दे रही है। लॉरेंस विश्नोई से धमकी मिलने के बाद से ही सलमान खान को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है। 

    Tags