सलमान खान की चली जाती जान अगर आखिरी मौके पर नहीं होता ये काम, किलर ने रची थी खौफनाक साजिश

    धमकी भरा लेटर मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। एक्टर की जान बाल-बाल बची है। किलर ने उन्हें मारने के लिए पूरी साजिश रची थी।

    सलमान खान की चली जाती जान अगर आखिरी मौके पर नहीं होता ये काम, किलर ने रची थी खौफनाक साजिश

    सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि एक धमकी भरा लेटर मिलने की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें लेटर में जान से मारने की धमकी दी गई थी। पिता सलीम खान के गार्ड को वो लेटर मिला था। लेटर सामने आने के बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर को मारने का पूरा प्लान तैयार किया गया था। 

    अब इस केस से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। टाइम्स नाउ की एक खबर के मुताबिक सलमान खान को मारने की कोशिश की गई है। एक्टर को मारने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक शार्पशुटर रखा गया था। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर और उससे जुड़े आदमी सलमान खान पर नजर बनाए रखे हैं। एक्टर क्या करते हैं और क्या उनका रोटीन है। उस पर वो नजर बनाए हुए हैं। गैंगस्टर की एक्टर की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शार्पशूटर को ये बात भी पता था कि एक्टर बिना किसी बॉडीगार्ड के पड़ोस में साइकलि चलाने के लिए निकलते हैं। इसी दौरान उनका मर्डर करने का प्लान तैयार किया गया था। एक्टर पर शार्पशूटर गोली चलाने ही वाला था कि इतने में पुलिस की वैन वहां आ गई और गोली चलाने वाले वहां से भाग गए।

    ये प्लान कैसे फेल हुआ आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक शूटर ने हॉकी स्टिक में ऑटोमेटिक पिस्टल लगाई हुई थी ताकि किसी को इस बात का शक ना हो। सलमान की साइकिल के चक्के में स्टिक फंसाकर उन्हें गिराने का प्लान था। बाद में फिर गोलियां बरसाई जाती। लेकिन ये बड़ी घटना इससे पहले घटती तभी वहां पुलिस की वैन पहुंच गई, जिससे शार्पशूटर इस घटना को पूरी तरह से अंजाम नहीं दे पाए।

    Tags