आमिर खान को फातिमा सना शेख संग पिकलबॉल खेलता देख गुस्साए लोग, बोले- बेटी बनी बीवी

    आमिर खान और फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    आमिर खान को फातिमा सना शेख संग पिकलबॉल खेलता देख गुस्साए लोग, बोले- बेटी बनी बीवी

    एक्टर आमिर खान इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आमिर और फातिमा पिकलबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक टीम बनकर खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को देख फैंस का गुस्सा काफी बढ़ गया है। 

    आमिर खान और फातिमा सना शेख का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर रेड कलर की टी शर्ट और ब्लैक कलर का टाउजर पहने हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ग्रे टी के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में दिखाई दी हैं। वीडियो में जिस तरह की बॉन्डिंग फातिमा सना और आमिर खान शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं उसे देखकर फैंस का खून खौल गया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि कई बार उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठते हुए दिखाई दिए हैं। यहां देखिए आमिर खान और फातिमा सना शेख से जुड़ा वीडियो यहां। 

    आमिर खान और फातिमा सना शेख के वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी नंबर 3 आने वाली है। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- बेटी बनी बीवी दोनों बेशर्म है। कोई चिंता की बात नहीं है इसके बाद और भी आएंगी जैसे की अभी किरण के साथ हुआ है। तीसेर यूजर ने लिखा- आज कल माहौल ही ऐसा है किसी को लड़की चाहिए, किसी लड़की को पैसे वाला चाहिए।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फातिमा से एक इंटरव्यू में आमिर खान संग उनके अफेयर की खबरों को लेकर सवाल किया गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा मैं बिल्कुल भी जरूरी नहीं समझती कि मैं लोगों को जवाब दूं। ये उनका मसला ही नहीं है। लोग अक्सर आपके बारे में कुछ न कुछ कहते हैं। आरोप लगाते हैं।

    Tags